विमान दुर्घटना में ''स्टार वार्स’ के अभिनेता हैरिसन फोर्ड की हालत स्थिर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2015 5:12 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : आपात लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना में घायल हुए ‘स्टार वार्स’ के अभिनेता हैरिसन फोर्ड की हालत अब स्थिर है.पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार लॉस एंजिलिस दमकल विभाग के प्रवक्ता एरिक स्कॉट ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी कि सांता मोनिका हवाई अड्डे से थोडी ही दूरी पर स्थित पेन्मार […]

विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : आपात लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना में घायल हुए ‘स्टार वार्स’ के अभिनेता हैरिसन फोर्ड की हालत अब स्थिर है.पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार लॉस एंजिलिस दमकल विभाग के प्रवक्ता एरिक स्कॉट ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी कि सांता मोनिका हवाई अड्डे से थोडी ही दूरी पर स्थित पेन्मार गोल्फ कोर्स में पुराना पीला लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
फोर्ड (72 वर्ष) विमान पर सवार अकेले व्यक्ति थे. एलएपीडी के एक प्रवक्ता ने अभिनेता की हालत के स्थिर होने की पुष्टि की है. फोर्ड के एक प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा था ‘हैरिसन आज जिस डब्ल्यूडब्ल्यू2 पुराने विमान से जा रहे थे कुछ दूर जाने पर उसके इंजन में खराबी आ गयी थी.’ बयान में कहा गया था ‘उनके पास आपात लैंडिंग करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था, जिसे उन्होंने सुरक्षित रूप से किया.
इसमें वे घायल हो गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके जीवन को खतरा नहीं है और उम्मीद है कि वे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola