बजट की कमी के चलते अल पसीनो की फिल्म में लगा अडंगा

लॉस एंजिलिस : अमेरिकी फुटबॉल कोच जोए पैटर्ना के जीवन पर बनने वाली फिल्म को प्री प्रोडक्शन स्टेज पर ही झटका लगा है और अल पसीनो को लेकर बनायी जाने वाली इस फिल्म की योजना खटाई में पड गयी है. डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म में अल पसीनो और ब्रायन डी पाल्मा को […]
लॉस एंजिलिस : अमेरिकी फुटबॉल कोच जोए पैटर्ना के जीवन पर बनने वाली फिल्म को प्री प्रोडक्शन स्टेज पर ही झटका लगा है और अल पसीनो को लेकर बनायी जाने वाली इस फिल्म की योजना खटाई में पड गयी है.
डेडलाइन की खबर के मुताबिक इस फिल्म में अल पसीनो और ब्रायन डी पाल्मा को लेने की योजना है. यह फिल्म जो पोसनांस्की द्वारा पैटर्ना पर लिखी गई किताब पर आधारित है. यह पेन स्टेट के मुख्य फुटबाल कोच की कहानी बताती है जिन्हें इस बात का खुलासा होने के बाद निकाल दिया गया था कि वे और फुटबाल की कई अन्य जानी मानी हस्तियां इस बात को जानती थी कि पूर्व डिफेंसिव कोआर्डिनेटर जैरी सैंडस्की बच्चों का शोषण करते थे.
फिल्म के प्रोडक्शन स्टेज पर ही अटकने की खबर से लग रहा है कि फिल्म बंद हो जाएगी. लेकिन नेटवर्क ने बताया, ‘‘हमने परियोजना को ठंडे बस्ते में नहीं डाला है इसलिए ऐसा कहना गलत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ देर के लिए प्री प्रोडक्शन को टाला है ताकि बजट संबंधी समस्याओं को सुलझाया जा सके लेकिन प्रोजेक्ट एचबीओ के साथ कायम है और पूरी क्रिएटिव टीम इससे जुडी हुई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




