गायिका बनना चाहती है केली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2014 11:34 AM
रियलिटी शो कलाकार केली जेनर मॉडलिंग छोडकर गायिका बनाना चाहती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है. केली का मानना है कि वह अपनी बहन केंडल से मुकाबला नहीं कर सकतीं इसलिए उन्हें गायन में ध्यान देना चाहिए. रियलिटी टीवी शो "कीपिंग अप विद कर्दशियां" की […]
रियलिटी शो कलाकार केली जेनर मॉडलिंग छोडकर गायिका बनाना चाहती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है. केली का मानना है कि वह अपनी बहन केंडल से मुकाबला नहीं कर सकतीं इसलिए उन्हें गायन में ध्यान देना चाहिए.
रियलिटी टीवी शो "कीपिंग अप विद कर्दशियां" की कलाकार केली ने गायन की शिक्षा लेनी शुरू कर दी है. एक सूत्र ने बताया, ""केली गायिका बनना चाहती हैं. वह अब अपने पहले गाने पर काम कर रही हैं. वह हर किसी से कह रही हैं कि वह अगली केटी पेरी बनने जा रही हैं."
फिलहाल केली "आफ्टर अर्थ" अभिनेता जाडेन स्मिथ के साथ डेटिंग कर रहीं हैं. केली की आवाज बहुत अच्छी है वह गायन के क्षेत्र में कुछ अच्दा कर सकतीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










