अस्पताल में भर्ती हुईं लेडी गागा

लॉस एंजिलिस : डेनवर, कोलोराडो में कंसर्ट के दौरान पॉप सनसनी लेडी गागा को अल्टीट्यूड सिकनेस (उंचाई से डर लगना) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.एस शोबिज की खबर के अनुसार, 28 वर्षीय गायिका ने ऑक्सीजन मास्क पहने हुई अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘अल्टीट्यूड सिकनेस कोई मजाक […]
लॉस एंजिलिस : डेनवर, कोलोराडो में कंसर्ट के दौरान पॉप सनसनी लेडी गागा को अल्टीट्यूड सिकनेस (उंचाई से डर लगना) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.एस शोबिज की खबर के अनुसार, 28 वर्षीय गायिका ने ऑक्सीजन मास्क पहने हुई अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘अल्टीट्यूड सिकनेस कोई मजाक नहीं है. ’’
यह पहली बार नहीं है जब गागा को अस्पताल में भर्ती होना पडा. गत अप्रैल महीने में ही गायिका को अपनी अक्ल दाढ उखडवाने के लिए ऑपरेशन से गुजरना पडा था. गागा अपने एलबम ‘पोक फेस’ से काफी चर्चित हुई थीं.गागा का अगला कार्यक्रम सीएटल में होने वाला है. जहां वह ‘आर्ट रेव : द आर्टपॉप बॉल’ यात्रा के दौरान अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










