डिज्‍नी को मिल गया भारतीय ''मोगली''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2014 4:34 PM

विज्ञापन

रुडयार्ड किपलिंग की किताब ‘दी जंगल बुक’ पर बनने जा रही फिल्‍म में ‘मोगली’ के किरदार के लिए होरहे ऑडिसन में हजारों बच्‍चों में भारतीय मूल के ‘नील सेठ्ठी’ को चुना गया है. नील की उम्र अभी 10 साल है. व‍े न्‍यूयार्क में अपने माता पिता के साथ रहते हैं. इस फिल्‍म के साथ नील […]

विज्ञापन

रुडयार्ड किपलिंग की किताब ‘दी जंगल बुक’ पर बनने जा रही फिल्‍म में ‘मोगली’ के किरदार के लिए होरहे ऑडिसन में हजारों बच्‍चों में भारतीय मूल के ‘नील सेठ्ठी’ को चुना गया है. नील की उम्र अभी 10 साल है.

व‍े न्‍यूयार्क में अपने माता पिता के साथ रहते हैं. इस फिल्‍म के साथ नील पहली बार एक्‍टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे. दुनियाभर में ‘मोगली’ के किरदार के लिए ऑडिश्‍ान यू.एस.,यू.के, न्‍यूजीलैंड और कनाडा में हुए थे जिसमें हजारों बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया था.

डिज्‍नी के प्रोडक्‍सन में बनने जा रही इस फिल्‍म में के निर्देशक जॉन फेव्‍र्यू का कहना है कि ‘किसी फिल्‍म के लिए सही कलाकार चुनना बहुत चुनौतीपुर्ण होता है, और नील के रुप में हमारी खोज पूरी हो गई है.नील बहुत ही होनहार बच्‍चा है. इस छोटे कंधे पर बहुत बडी जिम्‍मेदारी है’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola