जेनिफर लोपेज ने कहा,पिटबुल मेरे भाई जैसा

मुंबई:’मेरी और पिटबुल की जोड़ी नहीं बन सकती है वह मेरे भाई के जैसा है’ यह कहना गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का है.एक पोर्टल की खबर के अनुसार लोपेज ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है कि वह और पिटबुल अच्छी जोड़ी बना सकते हैं. पिटबुल के साथ ‘वी आर वन’, […]
मुंबई:’मेरी और पिटबुल की जोड़ी नहीं बन सकती है वह मेरे भाई के जैसा है’ यह कहना गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का है.एक पोर्टल की खबर के अनुसार लोपेज ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है कि वह और पिटबुल अच्छी जोड़ी बना सकते हैं.
पिटबुल के साथ ‘वी आर वन’, ‘ऑन द फ्लोर’ जैसे गीत गाने वाली लोपेज ने कहा कि उन दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है. ‘द वेंडी विलियम शो’ में लोपेज ने कहा, "मेरे लिए पिटबुल भाई की तरह हैं."
उन्होंने कहा, "वह मशहूर शख्स हैं. उनके पास मेरे लिए भी समय नहीं है. उनके पास बहुत सारा काम है." लोपेज हाल ही में डांस डायरेक्टर कैस्पर स्मार्ट से अलग हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




