मॉर्गन फ्रीमैन हॉलीवुड से रिटायर होने की योजना बना रहे हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 11:13 AM
लंदन : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन रिटायर होने की योजना पर विचार कर रहे हैं. शोबिज स्पाई के अनुसार 76 वर्षीय अभिनेता के हॉलीवुड में 50 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर वह अपनी रिटायरमेंट की योजना पर विचार कर सकते हैं ताकि वे मिसिसिप्पी के खेतों में समय बिता सकें. […]
लंदन : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन रिटायर होने की योजना पर विचार कर रहे हैं. शोबिज स्पाई के अनुसार 76 वर्षीय अभिनेता के हॉलीवुड में 50 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर वह अपनी रिटायरमेंट की योजना पर विचार कर सकते हैं ताकि वे मिसिसिप्पी के खेतों में समय बिता सकें.
मॉर्गन की एक बांह कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई थी और वह अब भी उसकी पीडा सहन कर रहे हैं. एक सूत्र ने बताया, मॉर्गन की सेहत ठीक नहीं है और सेट पर पूरा दिन काम करना उनकी सेहत के लिए अनुकूल नहीं है. एक साल पहले उन्होंने माना था कि रिटायरमेंट का विचार उनके दिमाग में आया तक नहीं है. लेकिन अब उन्होंने पक्का इरादा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










