कान फिल्म समारोह:बेनेट मिलर को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 8:17 AM
कान:कान में आयोजित फिल्म समारोह में फिल्म फॉक्सकैचर के लिए बेनेट मिलर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया. यह फिल्म जॉन डू पॉन्ट नाम के अरबपति द्वारा ओलंपिक पहलवान की हत्या की वास्तविक कहानी पर आधारित है. 47 वर्षीय निर्देशक की इस तीसरी फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रि या मिली. वहां […]
कान:कान में आयोजित फिल्म समारोह में फिल्म फॉक्सकैचर के लिए बेनेट मिलर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया. यह फिल्म जॉन डू पॉन्ट नाम के अरबपति द्वारा ओलंपिक पहलवान की हत्या की वास्तविक कहानी पर आधारित है.
47 वर्षीय निर्देशक की इस तीसरी फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रि या मिली. वहां उपस्थित लोग विशेषकर स्टीव कैरेल के अभिनय से काफी प्रभावित थे जिन्होंने डू पॉन्ट नाम के कपटी और पागल व्यक्ति का किरदार निभाया था. स्टीव कैरेल ने इस फिल्म में अपनी पहले की फिल्म के हंसाने वाले व्यक्ति की भूमिका से बिल्कुल उलट यह किरदार निभाया है. फिल्म में चैनिंग टॉटम और मार्क रफालो ने दो कुश्ती चैंपियन भाइयों का किरदार निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










