कान में अनोखे अंदाज में दिखेंगे आर्नोल्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2014 7:50 AM
न्यूयॉर्क:हॉलीवुड के एक्शन सितारे आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर, स्ली स्टॉलोन, ब्रूस विलिस कान फिल्म समारोह में अनोखे अंदाज में नजर आयेंगे. फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर ये सभी सितारे सोवियत संघ के जमाने के टैंक में सवार होकर आयेंगे. न्यूयॉर्क पोस्ट ऑनलाइन की खबर के अनुसार, अपनी आने वाली फिल्म ‘द एक्सपेंडेबल्स 3’ के प्रचार के […]
न्यूयॉर्क:हॉलीवुड के एक्शन सितारे आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर, स्ली स्टॉलोन, ब्रूस विलिस कान फिल्म समारोह में अनोखे अंदाज में नजर आयेंगे. फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर ये सभी सितारे सोवियत संघ के जमाने के टैंक में सवार होकर आयेंगे.
न्यूयॉर्क पोस्ट ऑनलाइन की खबर के अनुसार, अपनी आने वाली फिल्म ‘द एक्सपेंडेबल्स 3’ के प्रचार के सिलसिले में ये सभी समारोह में दिखेंगे. फिल्म के अन्य सितारे मेल गिब्सन, जेसन स्टेथम, हैरिसन फोर्ड, वेसली स्निप्स, एंटोनियो बैंडेरास और केलान लूत्ज भी इन सितारों के साथ शरीक होंगे. इसके बाद एक नाइट क्लब में आयोजित होने वाले जश्न में रॉबर्ट डी नीरो जैसे मेहमान शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










