भारतीय संगीत और चिकन करी के दीवाने हैं रेडफू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2014 1:32 PM
नयी दिल्ली : पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी इलेक्ट्रो पॉप स्टार रेडफू भारतीय संगीत और चिकन करी के दीवाने हो गये हैं. हाल ही में गुडगांव में भारी तादाद में मौजूद दर्शकों के बीच कार्यक्रम पेश करने वाले एलएफएमएओ स्टार देश के विविधतापूर्ण खानपान को लेकर अचंभित हैं और उनका मानना है कि […]
नयी दिल्ली : पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी इलेक्ट्रो पॉप स्टार रेडफू भारतीय संगीत और चिकन करी के दीवाने हो गये हैं. हाल ही में गुडगांव में भारी तादाद में मौजूद दर्शकों के बीच कार्यक्रम पेश करने वाले एलएफएमएओ स्टार देश के विविधतापूर्ण खानपान को लेकर अचंभित हैं और उनका मानना है कि हर किसी को भारतीय खाने का स्वाद चखने के लिए कम से कम एक बार भारत जरुर आना चाहिए.
उन्होंने कहा मुझे यहां के खाने से प्यार है. मैंने जितना खाना खाया है उसमें सभी का नाम मुझे मालूम नहीं है लेकिन चिकन करी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया. 38 वर्षीय गायक ने भारतीय संगीत के प्रति भी अपने प्रेम का इजहार किया.
फू ने एक साक्षात्कार में कहा भारत में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है. यहां पर आपको बहुत विविधता देखने को मिलेगी. यहां का संगीत मुझे बहुत ज्यादा लुभाता है. मैने सीखना शुरु कर दिया है और इसमें काफी आगे जाना है. मैंने पंडित रविशंकर और उनकी बेटी के साथ काम किया है. मैं अक्सर उनके घर जाता रहा हूं लेकिन मैं और ज्यादा, बहुत ज्यादा सीखना चाहता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










