उड़ गई है एंजेलिना जॉली की रातों की नींद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2014 8:41 AM
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली की रातों की नींद उड़ गई है. इसका कारण बच्चे हैं. उन्हें रात में बच्चों की फिक्र सताती है इस कारण वे रात को परेशान रहतीं हैं. वह उन्हें खोने का गम नहीं सह सकतीं. 38 वर्षीया एंजेलिना ने कहा कि वह अपने बच्चों मैडोक्स (12), पैक्स (10), जहारा (9), शिलोह […]
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली की रातों की नींद उड़ गई है. इसका कारण बच्चे हैं. उन्हें रात में बच्चों की फिक्र सताती है इस कारण वे रात को परेशान रहतीं हैं. वह उन्हें खोने का गम नहीं सह सकतीं. 38 वर्षीया एंजेलिना ने कहा कि वह अपने बच्चों मैडोक्स (12), पैक्स (10), जहारा (9), शिलोह (7) और जुड़वा बच्चे विवेन और नोक्स (5) को लेकर बराबर चिंतित रहती हैं. एंजेलिना के जीवनसाथी ब्रैड पिट हैं.
वेबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, एंजेलिना ने कहा, "मेरे ख्याल से मैं हर मां की तरह इस बात से डरती हूं कि उनके साथ कुछ हो जाएगा. हम एक नए होटल के कमरे में हैं और मैं सो नहीं सकी क्योंकि मुझे फ्रिक थी कि सीढ़ियों के साथ लगी रेलिंग बहुत छोटी है."उन्होंने कहा, "यकीनन मैं जिससे प्यार करती हूं, उसके साथ कुछ भी होने का डर मेरा सबसे बड़ा डर है."अभिनेत्री ने हाल में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक ऐसे शख्स को ढूंढ पाएंगी जिससे वह प्यार करेंगी और उसके साथ परिवार आगे बढ़ाएंगी क्योंकि वह इसे कल्पना मानती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










