किम कर्दाशियां सरोगेसी के जरिए जन्म देगी तीसरा बच्चा

लॉस एंजिलिस : रियालटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने पुष्टि की कि वह और उनके पति कान्ये वेस्ट सरोगेसी के जरिए तीसरा बच्चा पैदा करने जा रहे हैं. कर्दाशियां ने अपने शो कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस के एक ट्रेलर में इस खबर की पुष्टि की. कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस के 14वें सीजन का […]
लॉस एंजिलिस : रियालटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने पुष्टि की कि वह और उनके पति कान्ये वेस्ट सरोगेसी के जरिए तीसरा बच्चा पैदा करने जा रहे हैं. कर्दाशियां ने अपने शो कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस के एक ट्रेलर में इस खबर की पुष्टि की.
कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस के 14वें सीजन का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी बहन खोई को यह जानकारी देती नजर आ रही हैं.
पिछले कई समय से कान्ये और किम के बच्चे के लिए एक सरोगेट से संपर्क करने की खबरें थीं क्योंकि इससे पहले बेटी नॉर्थ और बेटे सेंट की गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी जटिलताओं का सामना करना पडा था. किम की बहन काइली जेनर और खोई कर्दाशियां के भी गर्भवती होने की खबरें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




