Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें 'गजबन छोरी' का धमाकेदार VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 7:33 AM
Sapna Choudhary स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. इस लॉकडाउन में सपना का नया गाना 'गजबन छोरी' रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच धमाल मचा रहा हैं.
Sapna Choudhary new song: हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. सपना के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. उनका स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. इस लॉकडाउन में सपना का नया गाना ‘गजबन छोरी’ रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच धमाल मचा रहा हैं.
Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Videoसपना चौधरी के इस नये वीडियो सॉन्ग गजबन छोरी को पी एंड एम मूवीज के म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया है. इस गाने के एमडी देसी रॉक और सपना चौधरी ने गाया है. सपना के इस नये वीडियो सॉन्ग के निर्माता पवन चावला हैं और संगीत लक्ष्य (Lakshya) ने दिया है. वहीं, अपने गानों में अक्सर देसी लुक में नजर आने वाली सपना इस गाने में बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं. सपना इस गाने में काफी मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं.
गाने की शुरुआत होती है सपना के इंट्रोडक्शन के साथ. इसके बाद एमडी, सपना को देखता हैं और देखते ही दिल हार बैठता है. गाने के बोल है ‘मेरे दिल पर लिख दिया नाम गजबन छोरी ने, मेरी बहू बना दे राम रे गजबन छोरी ने’. जैसे गाने के बोल हैं गाना भी बिल्कुल वैसा ही फिल्माया गया है. एमडी सपना के प्यार में पागल हो जातें और उन्हें हर तरह से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. आखिर में सपना मान जाती हैं और एमडी को हां करत देती हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना बलम ऑल्टो, लुटेरा और शूटर भी रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया. सपना चौधरी को हरियाणा की अनारकली भी कहा जाता है जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.
टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










