जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 8:04 AM
Madhuri Dixit ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है.
Madhuri Dixit viral dance video: कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में बंद है. इस बीच वो लगातार फैंस को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे है. इसके साथ ही अपने वीडियोज और तसवीरें भी शेयर कर रहे है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है.
Also Read: उफ्फ! इन आंखों की मस्ती… Malaika Arora के इस तसवीर को देख बोले Karan Joharमाधुरी दीक्षित ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में माधुरी के बेटे अरिन नेने शुरुआत में तबला बजा रहे हैं और माधुरी अपने डांस के कुछ स्टेप्स कर रही हैं. लेकिन इसके बाद उनके बेटे अरिन आते हैं और वह भी अपनी मां के साथ कुछ स्टेप्स करने लगते हैं.
माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्वारंटाइन में हम सब वो कर पा रहे हैं जो हम काफी समय से करना चाहते थे. वीडियो के एंड में देखें मैं आखिर क्या करना चाहती थी.’ बता दें कि माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने तबला चैंपियन हैं. वो अकसर काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म भी करते हैं.
इस वीडियो की बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कमेंट किया है. उन्होंने हार्ट शेप इमोजी के जरिए डांसिंग क्वीन के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया.
वहीं, माधुरी दीक्षित इन दिनों ऑनलाइन डांस क्लास दे रही हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियोज शेयर कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है वो बहुत ही क्यूट है. दरअसल, इस वीडियो में माधुरी अपने डॉगी के साथ डांस कर रही हैं. इस दौरान माधुरी ने अपने पैरों में घुंघरू पहने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










