उफ्फ! इन आंखों की मस्ती... Malaika Arora के इस तसवीर को देख बोले Karan Johar
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 11:58 AM
Malaika Arora ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जो खूब तेजी से वायरल हो रही है. फैंस को उनका ये अदांज काफी पसंद आ रहा है.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. इस समय कोरोना वायरस के कारण मलाइका अपना सारा समय अपने परिवार के साथ बिता रही है. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जो खूब तेजी से वायरल हो रही है. फैंस को उनका ये अदांज काफी पसंद आ रहा है.
Also Read: 21 दिन लॉकडाउन: किस सेलिब्रिटी ने कैसे काटे 21 दिन, देखें Photosमलाइका अरोड़ा ने एक सेल्फी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसमें उनका क्लोजअप लुक नजर आ रहा. मलाइका ने तसवीर शेयर करते हुए लिखा, अपने परिवार और दोस्तों को याद कर रही हूं. आप सभी लोग घर पर रहें और सुरक्षित रहें. इस तसवीर में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं.
उनकी इस तसवीर पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने कमेंट में लिखा, “उफ इन आंखों की मस्ती के…” , इसके अलावा एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा, अभिनेता डीनो मौर्या ने भी कमेंट किये है. बहुत से फैंस से तस्वीर पर कमेंट करके मलाइका की सुंदरता की खूब तारीफ की है.
इससे पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए कुछ स्पेशल डिश बनाया था. मलाइका के हाथ की इस डिश को खाकर अर्जुन ने उनकी तारीफ भी की. अर्जुन ने डिश की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, Her.
कुछ दिनों पहले ही मलाइका ने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह बैठकर कुछ सोच रही थीं. मलाइका की इस फोटो पर अर्जुन ने कमेंट किया, सोच रही हैं कि अब कहां सोना है.
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के कई वीडियो इस दौरान वायरल हो रहे हैं. जिसमें वो कुकिंग करती हुई नजर आ रही हैं. मलाइका ने हाल ही में घर पर रहते हुए बेसन के लड्डू बनाए थे. जिसके बाद उन्होंने केरल की फेमस डिश पनियारम भी बनाया था. मलाइका की कुकिंग देख उनके फैन्स उनसे खूब इम्प्रेस हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










