GOAT Collection: दुनियाभर में बजा थलपति विजय का डंका, ओपनिंग डे पर कांपा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन

GOAT
थलपति विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. दुनियाभर में मूवीज ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.
GOAT Box Office Collection: साउथस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. मूवी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. ओपनिंग डे पर इसने ताबड़तोड़ कमाई की और दुनियाभर में भी मूवी ने धमाल मचा दिया. यह साल की सबसे बड़ी तमिल ओपनर बन गई है. वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित मूवी में विजय के अलावा प्रभु देवा, मोहन, स्नेहा और प्रशांत है. दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.
ओपनिंग डे पर ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने दुनियाभर में किया कितने करोड़ का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, थलपति विजय की मूवी ने आसानी से दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि आधिकारिक संख्या का अभी वेट हो रहा है.
भारत में फिल्म ने किया कितने करोड़ का बिजनेस
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने सभी भाषाओं में 45.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकते हैं.
किन तमिल फिल्मों ने दुनियाभर में सबसे अधिक ओपनिंग डे पर कमाई की
-लियो (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी)- 146 करोड़
-2.0 (तमिल, तेलुगु और हिंदी)- 95 करोड़
-लियो (तमिल, तेलुगु)- 90 से 100 करोड़
-जेलर (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी)- 91.2 करोड़
-कबाली (तमिल, तेलुगु और हिंदी)- 87.5 करोड़
-बीस्ट (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी)- 84.13 करोड़
-पोन्नियिन सेलवन 1 (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी)-82.5 करोड़
-सरकार (तमिल और तेलुगु) – 67.2 करोड़
-पोन्नियिन सेलवन 2 (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी)- 64.14 करोड़
-बिगिल (तमिल और तेलुगु) – 63.4 करोड़
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का बजट कितना है
थलपति विजय की फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ का है.
Also Read- The GOAT Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की फिल्म ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










