Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: एक बार फिर आमने-सामने हुई सई और पाखी, किसके पास जाएगा विनायक?

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: एक बार फिर आमने-सामने हुई सई और पाखी, किसके पास जाएगा विनायक?

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई अपनी बेटी सवी को बताती है कि वीनू उसके साथ रहेगा. सवी ये बात जानकर काफी खुश हो जाती है. सवी को सई एक लॉकेट देती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) नया ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को देखने मिल रहा है. चव्हाण निवास में वीनू को देखकर पूरा परिवार खुश है. हर कोई उसे खुद से दूर होने नहीं देना चाहता. दूसरी तरफ सई ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है. वो वीनू की कस्टडी लेना चाहती है. इस बात से पाखी काफी दुखी है.

गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड होगा खास

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई अपनी बेटी सवी को बताती है कि वीनू उसके साथ रहेगा. सवी ये बात जानकर काफी खुश हो जाती है. सवी को सई एक लॉकेट देती है, जिसमें उसकी और वीनू की तसवीर लगी होती है. सवी इस बात से खुश है कि उसका भाई उसके साथ रहेगा. सई अपने बेटे को वापस पाने की ठान लेत��� है.

विनायक से मिली सई

भवानी अपने परिवार से कहती है कि वो किसी भी कीमत पर विनायक को दूर जाने नहीं देगी. वीनू को लेकर वो लोग मंदिर जाते है. दूसरी तरफ सई अपनी बेटी सवी को लेकर वहां आती है. सवी मंदिर में वीनू को अपना लॉकेट दिखाती है. पाखी, वीनू का हाथ जोर से पकड़ लेती है, उसे डर लगता है कि कही सई उसके बेटे को ना ले जाए. भवानी, सई पर भड़क जाती है. सवी, विराट की ओर जाती है और उसे विनायक के साथ शामिल होने के लिए कहती है, लेकिन पाखी उसे रोकती है और वीनू के लिए उनकी पूजा की याद दिलाती है.

Also Read: GHKPM Spoiler: वीनू के लिए सई पर गोली चलाएगी पाखी? विराट क्या करेगा अब, आज का एपिसोड होगा काफी दिलचस्प
क्या होगा आने वाले एपिसोड में 

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. विराट एक सपना देखता है कि एक औरत सवी और वीनू को साथ लेकर जाती होती है. वो उसे पाखी समझकर रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो सई निकलती है. वो सई से पूछता है कि वो दोनों बच्चों को लेकर कहा जा रही है. सई उसे भी अपने साथ चलने के लिए कहती है. इस बीच वो सपना से जाग जाता है और सई का नाम लेता है. पाखी ये बात सुन लेती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola