GHKPM Spoiler: वीनू के लिए सई पर गोली चलाएगी पाखी? विराट क्या करेगा अब, आज का एपिसोड होगा काफी दिलचस्प

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: वीनू के लिए सई पर गोली चलाएगी पाखी? विराट क्या करेगा अब, आज का एपिसोड होगा काफी दिलचस्प

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, सई को काफी कुछ कहता है. विराट कहता है कि पाखी की वजह से ही विनायक आज जिंदा है. वो कहता है सई ने उसके लिए कुछ नहीं किया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का लेटेस्ट ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. सई अपने बेटे वीनू को अपने पास लाने के लिए बेताब है. दूसरी तरफ पाखी वीनू को लेकर कही चली गई है. पाखी को खोजते-खोजते विराट और सई उसी होटल में पहुंच जाते है. नये एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी का विराट एक बार फिर से साथ देता है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को विराट यकीन दिलाता है कि वो उसकी मदद के लिए आया है. लेकिन पाखी नहीं मानती. पाखी कहती है कि वो हर बार सई का साथ देता है. वो कहती है वीनू उसका बेटा है क्योंकि उसने उसे 9 महीने तक अपने पेट में रखा था. पाखी कहती है कि वो किसी भी कीमत पर विनायक को खुद से अलग नहीं होने देगी.

पाखी के हाथ में बंदूक

पाखी हाथ में बंदूक लेकर और विराट की ओर इशारा करती है. विराट उसे शांत करने की कोशिश करता है. विराट उसे यकीन दिलाता है कि विनायक से उसे कोई अलग नहीं करेगा. वो धीरे-धीरे उसके पास जाता है और बंदूक छीनता है. तभी फायरिंग हो जाती है. हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं लगती. सई गुस्से में पाखी को उसके गलत कामों के लिए थप्पड़ मारने जाती है, विराट उसे रोक लेता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: करिश्मा लौटी चव्हाण निवास, अपने बेटे के पास सई को देखकर पाखी का चढ़ा पारा, आज आएगा ये ट्विस्ट
विराट ने पाखी का दिया साथ

विराट, सई को काफी कुछ कहता है. विराट कहता है कि पाखी की वजह से ही विनायक आज जिंदा है. वो कहता है सई ने उसके लिए कुछ नहीं किया है. वो कहता है, ये पाखी ही है जिसने मुझसे बिना किसी शर्त के बिना किसे लालच के शादी की, ताकि मैं वीनू को गोद ले सकूं. आगे विराट, सई से कहता है कि, तुमने क्या किया. तुमने ना तो वीनू को जन्म दिया है और ना ही इसे पाल पोसकर बड़ा किया है. तो तुम उसकी मां कैसे हुई. तुम्हारा कोई हक नहीं बनता सई. ये बातें सुनकर सई का दिल टूट जाता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola