GHKPM Spoiler: करिश्मा लौटी चव्हाण निवास, अपने बेटे के पास सई को देखकर पाखी का चढ़ा पारा, आज आएगा ये ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jan 2023 10:25 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अपने बेटे वीनू को सई के साथ देखकर काफी नाराज हो जाती है. वो उसे अपने बच्चे के साथ रहने के लिए कहती है और वीनू को वहां से लेकर चली जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का ट्रैक ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ है. मोहित अपनी पत्नी करिश्मा को चव्हाण निवास लेकर वापस जाता है. तो दूसरी तरफ सई वीनू को अपने घर लाने का ब्रेसबी से इंतजार कर रही है. सई ने विराट को ये बात बताने के लिए 72 घंटे का समय दिया है. इन सारी बातों से पाखी बेखबर है.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होगा. विराट पूरे परिवार को विक्रांत की सच्चाई बताता है. वो बताता है कि विक्रांत दूसरे राजनीतिक पार्टी से था. भवानी के राजनीतिक करियर को खराब करने के लिए उसने करिश्मा को अपने चाल में फंसाया था. ये जानकर हर कोई चौंक जाते है. विराट कहता है कि करिश्मा निर्दोष है और उसका विक्रांत के साथ कोई संबंध नहीं था.
#SaiJoshi :vinnu mere bete jaisa hai ,p:beta jaisa aur beta hone mein farak hota hai 🤣 please remember your words after some times in future sai accepts the current situation but attitude by didi 😂 #AyeshaSingh #GhumHaiKisikeyPyaarMeiin pic.twitter.com/kCsTwv6CK9
— Sneha 🦚❤️ (@SneharoyYadav1) January 22, 2023
करिश्मा पूरे परिवार को अपने मिसकैरेज के बारे में बताती है. ये सुनकर सोनाली औऱ पूरा परिवार काफी दुखी हो जाता है. वहीं, सई, विनायक औऱ सवी के स्कूल जाती है. वो वीनू को देखकर खुश हो जाती है. वो अपने दोनों बच्चों से ब्रेक टाइम मिलती है और उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाती है. सई, विनायक को भरोसा दिलाती है कि उसके हाथ से जो क्ले वाला घर टूट गया था, उसे वो ठीक कर देगी.
Also Read: GHKPM: पाखी नहीं ‘रामायण’ की ‘सीता’ से जब विराट को हो गया था प्यार, शादी से पहले इस वजह से टूट गया था रिश्ता!
पाखी अपने बेटे वीनू को सई के साथ देखकर काफी नाराज हो जाती है. वो उसे अपने बच्चे के साथ रहने के लिए कहती है और वीनू को वहां से लेकर चली जाती है. सई ये सोचकर कुछ नहीं कहती कि सिर्फ 40 घंटे बचे है और फिर वह अपने बेटे को वापस अपने पास ले आएगी. वहीं, पिछले एपिसोड में आपने देखा कि विराट, पाखी को एक रेस्तरां लेकर आता है और सई और वीनू के रिश्ते के बारे में बात करता है. विराट उससे पूछता है कि अगर विनायक उसे अपनी छोटी मम्मी मान ले तो. इसपर पाखी भड़क जाती है और कहती है वीनू उसका बेटा है. वो सई को वीनू से दूर रखने के लिए विराट को कहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










