Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा को भूल सवी से रोमांस करेगा ईशान! सामने आएगा अबतक का सबसे बड़ा सच

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि निशिकांत सवी को किडनैप करा लेता है. लेकिन ईशानो उसे खोज निकालता है. जब वो बदमाशों से बचकर भाग रहे होते है तब उनमें से एक बदमाश गोली चला देता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में काफी ड्रामा दिखाया जा रहा है. ईशान और रीवा की शादी की तैयारी हो रही थी, लेकिन ये शादी नहीं हो पाई. ईशान और सवी अब पति-पत्नी है. हरिणी की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए ईशान ने सवी से शादी कर ली. अब वो सवी को लेकर भोसले परिवार आ गया है. वहीं, रीवा भी भोसले परिवार रहने आ गई है. सवी को अब जाकर ईशान और रीवा की शादी की बात पता चली. जिसके बाद वो घर छोड़ने के लिए राजी हो गई.

निशिकांत ने कराया था सवी को किडनैप

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि निशिकांत सवी को किडनैप करा लेता है. लेकिन ईशानो उसे खोज निकालता है. जब वो बदमाशों से बचकर भाग रहे होते है तब उनमें से एक बदमाश गोली चला देता है. सवी, ईशान को बचाने के चक्कर में सामने आ जाती है और उसे गोली लग जाती है. जिसके बाद ईशान उसका इलाज कराकर भोसले परिवार ले आता है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि ईशान औऱ सवी इस बात से अनजान है कि निशिकांत ने ही सवी को किडनैप कराया था.

https://www.instagram.com/p/C24qyKWg_J7/

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुलिस भोसले के घर पहुंचती है. पुलिस सवी से मिलकर उसके किडनैपिंग के बारे में पूछती है. सवी उन्हें सबकुछ बताती है. पुलिस ने सवी को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उसके अपहरणकर्ताओं को पकड़ लेंगे. जिसके बाद निशि और राव साहब घबरा जाते है और उन्हें डर लगता है कि कहीं उनकी सच्चाई सबके सामने ना आ जाए. क्या निशि और राव साहब की सच्चाई जानकर ईशान टूट जाएगा. क्या सवी अपने गुनाहगारों को जेल भिजवाएगी?

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin:सवी से शादी के बाद इस शख्स संग सात फेरे लेगा ईशान! अक्का साहेब चलेगी खतरनाक प्लान

गुम है किसी के प्यार में ईशान-सवी आएंगे क्लोज

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रात में सवी अपना अलग बिस्तर तैयार करती है. ईशान उसे बेड पर सोने के लिए कहता है, लेकिन वो नहीं मानती. दोनों के बीच काफी बहस होती है और फिर वो नीचे गिर जाते है. दोनों एक रोमांटिक पल साझा करते हैं. फिर ईशान सवी को अपना बिस्तर ठीक करने में मदद करता है. वहीं, एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी कॉलेज पहुंचती है और दूर्वा पूरे कॉलेज के सामने सवी को बेइज्जत करती है. दूर्वा, सवी पर इल्जाम लगाती है कि उसने उसके भाई को जाल में फंसाया है. इससे सवी चिढ़ जाती है और वह दूर्वा को थप्पड़ मार देती है. सवी जब घर पहुंचती है अक्का साहब उससे कहती है कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, उसे कॉलेज नहीं जाना है. इसपर सवी कहती है कि इस सब के बीच उसकी पढ़ाई को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. अब देखना है कि क्या सवी कॉलेज जाना छोड़ देगी. क्या ईशान, सवी का साथ देगा. क्या ईशान अपनी अक्का साहेब के खिलाफ जाएगा. ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

https://www.instagram.com/p/C22E0EpgWrd/

अबतक क्या हुआ खास

गुम है किसी के प्यार में ईशान सवी से कहता है कि उसके परिवार का मान रखने के लिए वो उसे छोड़कर ना जाए. तभी रीवा आती है और उसके गले लग जाती है. अब उनके रिश्ते को लेकर भाविका शर्मा ने बात की है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो भाविका शर्मा उर्फ सवी ने इसपर कहा कि, ”शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. यह बदले में सवी के लिए एक इमोशनल रोलरकोस्टर की सवारी होगी, जो इससे अनजान थी, और अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है. क्या सावी ईशान को एक और मौका देगी, या यह खुलासा लाएगा उन्हें अलग? यह देखने लायक बात है.”

Also Read: टीवी की दुनिया में अमर हैं ये 8 सीरियल्स, सालों से दर्शकों का कर रहे मनोरंजन, लिस्ट में देखें आपका शो तो नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola