Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin:सवी से शादी के बाद इस शख्स संग सात फेरे लेगा ईशान! अक्का साहेब चलेगी खतरनाक प्लान

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2024 2:29 PM

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में आपने देखा कि निशिकांत सवी को किडनैप करा देता है. ईशान उसे खोजने के लिए जमीन-आसमान एक कर देता है. किडनैपर ईशान पर गोली चलाते है और ये सवी को लग जाती है. ईशान उसका इलाज कराकर भोसले परिवार ले आता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. लीप के बाद सीरियल की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. सई और विराट की बेटी सवी पर अब कहानी फोकस्ड है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि ईशान की शादी रीवा से होने वाली थी, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. ईशान की शादी सवी से हो गई है, लेकिन भोसले परिवार इसके खिलाफ है. वहीं, रीवा इस बात से टूट गई है कि उसकी शादी ईशान से नहीं हुई है. अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा क्योंकि ईशान, सवी को लेकर भोसले परिवार आ गया है.

गुम है किसी के प्यार में सवी हुई किडनैप

गुम है किसी के प्यार में आपने देखा कि निशिकांत सवी को किडनैप करा देता है. ईशान उसे खोजने के लिए जमीन-आसमान एक कर देता है. किडनैपर ईशान पर गोली चलाते है और ये सवी को लग जाती है. ईशान उसका इलाज कराकर भोसले परिवार ले आता है. अक्का साहेब सवी को देखकर काफी गुस्सा हो जाती है और कहती है कि वो इस शादी को नहीं मानती है. अक्का साहेब कहती है कि सवी भोसले परिवार की बहू कभी नहीं बन सकती है. जबकि ईशान उसे अपनी पत्नी बताता है.

https://www.instagram.com/p/C2wy65CADpf/

गुम है किसी के प्यार का अपकमिंग एपिसोड

गुम है किसी के प्यार का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. अक्का साहेब कहेगी कि वो ईशान की दूसरी शादी करना चाहती है. वहीं, रीवा भी भोसले परिवार आ जाएगी. वो कहेगी कि उसने अपने माता-पिता से सारे रिश्ते तोड़ दिए है और वो ईशान के घर में रहेगी. ईशान उसे मना करता है, लेकिन रीवा कहती है कि उससे दूर जाने के बारे में ही सोचकर घबराने लगती है. क्या ईशान रीवा को घर से बाहर निकालेंगे. क्या वो सवी को पत्नी वाले अधिकार देगा, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को लगी गोली, सुरेखा के अरमान पर फिरा पानी, जानें आगे क्या होगा

अक्का साहेब करवाएगी ईशान की शादी

गुम है किसी के प्यार में दिखाय जाएगा कि अक्का साहेब किसी भी कीमत पर ईशान की दूसरी शादी करने पर अड़ जाएगी. वो ईशान और रीवा की शादी करने की बात करेगी. अब ये शादी होगी या नहीं, ये तो अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा. वहीं, हाल ही में गुम है किसी के प्यार में छोटी सवी का रोल आरिया सकारिया निभाती थी. लीप के बाद उसके किरदार को खत्म कर दिया गया और उसकी जगह भाविका शर्मा ने ले ली. अब आरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आरिया और भाविका साथ में नजर आ रहे हैं. भाविका को आरिया को गले लगाते और चूमते देखा गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/C2uj4uwAdGm/

अबतक सीरीयल में क्या हुआ खास

अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि स्वाति, रीवा को अपने साथ चलने के लिए कहती है. सुरेखा उसे समझाने की कोशिश करती है कि ये सब कुछ सवी की वजह से हुआ है और इसमें ईशान की कोई गलती नहीं है. स्वाति कहती है कि अगर वह रीवा की जगह होती तो ईशान को जूते से नहीं मारती बल्कि उसे गोली से मार देती. स्वाति भोसले परिवार का मजाक उड़ाती है. साथ ही वो उन्हें वॉर्न करती है कि अगर आज जो हुआ उसके कारण रीवा को कुछ भी हुआ तो वह उन्हें नहीं छोड़ेगी. स्वाति अपनी बेटी रीवा को भोसले परिवार से लेकर चली जाती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से शादी करने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीवी हमेशा रियल लाइफ के…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola