Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री! सवी-विराट से है कनेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2024 12:33 PM
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा होगा. जहां सुरेखा और यशवंत कहते है कि वो सवी को भोसले परिवार की बहू नहीं मानेंगे. ईशान कहता है कि सवी से उसने शादी कर ली है और वो अब अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेगा. वो अपने परिवार से सवी को पत्नी के रूप में स्वीकार करने के लिए कहता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. सीरियल में सवी और ईशान की शादी हो गई. रीवा को जब ये सच पता चला तो वो टूट गई है. रीवा, ईशान को थप्पड़ मारती है और उसे जूते से भी पीटती है. रीवा की मां ईशान के परिवार पर बहुत गुस्सा करती है और उसे गोली मारने की भी बात करती है. भोसले परिवार दोनों की शादी से काफी नाराज है, खासकर सुरेखा. दूसरी तरफ ईशान जब होश में आता है तब वो रीवा से माफी मांगने उसके घर जाता है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को फुल आन ड्रामा देखने को मिलेगा.
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा होगा. जहां सुरेखा और यशवंत कहते है कि वो सवी को भोसले परिवार की बहू नहीं मानेंगे. ईशान कहता है कि सवी से उसने शादी कर ली है और वो अब अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेगा. वो अपने परिवार से सवी को पत्नी के रूप में स्वीकार करने के लिए कहता है. एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान घायल सवी को भोसले परिवार में लेकर आता है और उसे देखकर सब चौंक जाते है. रीवा भी भोसले परिवार के सदस्यों के साथ रहने का फैसला करते हुए है और अपना सारा सामान लेकर आ जाती है.
https://www.instagram.com/reel/C2cdJPsg8iJ/
अक्का साहेब ने लगाया सवी पर इल्जाम
अक्का साहेब को यकीन है कि सवी ने ईशान को अपनी चाल में फंसाकर शादी किया है. राव साहब और निशी सवी के अपहरण की योजना बनाते हैं. सवी किडनैप भी हो जाती है, लेकिन ईशान को इस बारे में पता चल जाएगा. वो उसे खोजने निकल जाता है. दूसरी तरफ सवी बदमाशों को धूल चटाकर भाग जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान को सवी मिल जाती है और फिर अपहरणकर्ता गोली चला देता है. हालांकि गोली किसे लगती है, इसका खुलासा नहीं हुआ है. अपहरणकर्ता निशी को फोन कर कहते है कि उसने ईशान पर गोली चला दिया है. सच्चाई एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को लगी गोली, सुरेखा के अरमान पर फिरा पानी, जानें आगे क्या होगा
गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास
अबतक आपने गुम है किसी के प्यार में देखा कि स्वाति, रीवा को अपने साथ चलने के लिए कहती है. सुरेखा उसे समझाने की कोशिश करती है कि ये सब कुछ सवी की वजह से हुआ है और इसमें ईशान की कोई गलती नहीं है. स्वाति कहती है कि अगर वह रीवा की जगह होती तो ईशान को जूते से नहीं मारती बल्कि उसे गोली से मार देती. स्वाति भोसले परिवार का मजाक उड़ाती है. साथ ही वो उन्हें वॉर्न करती है कि अगर आज जो हुआ उसके कारण रीवा को कुछ भी हुआ तो वह उन्हें नहीं छोड़ेगी. स्वाति अपनी बेटी रीवा को भोसले परिवार से लेकर चली जाती है.
भाविका शर्मा से मिली आरिया सकारिया
गुम है किसी के प्यार में छोटी सवी का रोल आरिया सकारिया निभाती थी. लीप के बाद उसके किरदार को खत्म कर दिया गया और उसकी जगह भाविका शर्मा ने ले ली. अब आरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आरिया और भाविका साथ में नजर आ रहे हैं. भाविका को आरिया को गले लगाते और चूमते देखा गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने आरिया के शो में लौटने की बात भी कही.
https://www.instagram.com/p/C2rgmFzRWdR/
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से शादी करने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीवी हमेशा रियल लाइफ के…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










