Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: मल्हार के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जगताप की हुई एंट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2022 10:38 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming episode: 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि सई, विराट से कहती है जगताप ने उसके पिता को मार डाला था, इसलिए वो उसे सलाखों के पीछे देखना चाहती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) मल्हार के हत्या के आरोप में सई जेल में बन्द है. मल्हार, जगताप का भाई था. जगताप अपने वकील से कहता है कि किसी भी कीमत पर सई जेल से बाहर नहीं आनी चाहिए. वहीं, जगताप के सामने मल्हार के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुलासा होता है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा होता है कि मल्हार ने सई को बिना बताए शराब पीया था. इस वजह से दवा का रिएक्शन हो गया और उसकी मौत हो गई. विराट, सई को रिहा कर देता है और वो सम्राट को शुक्रिया कहती है. विराट उसे भरोसा दिलाता है कि वो उसे बेगुनाह साबित करके रहेगा.
सई, जगताप से अपना बदला लेने का फैसला लेती है. सई, विराट से कहती है जगताप ने उसके पिता को मार डाला था, इसलिए वो उसे सलाखों के पीछे देखना चाहती है. विराट उसे आश्वासन देता है कि ऐसा ही होगा और उसे चव्हाण निवास ले जाता है. पाखी और भवानी, सई को ताना मारती है औऱ कहती है वि एक गुनाहगार है. विराट कहता है ये आरोप सई से जल्द ही हट जाएगा.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अपनी पत्नी को गिरफ्तार करेगा विराट
चव्हाण निवास में मल्हार अपने गिरोह और विट्ठल के साथ आता है. विराट उसे घर में घुसने से मना करता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनता. जगताप पूरे परिवार को बताता है कि उसने ही सई के पिता को मारा था. जगताप, सई को कोर्ट का नोटिस दिखाता है जिसमें सई को मल्हार के परिवार को छूटकारे के लिए 5 करोड़ रुपए देने है.
विराट, सई को समझाता है कि अगर वो निर्दोष साबित हो गई तो उसे पैसे देने की जरूरत नहीं है. जगताप के जाने के बाद पाखी, भवानी, सई को काफी बुरा-भला कहती है. सोनाली कहती है उसकी वजह से ये सारी दिक्कतें आ रही है और जगताप को उनसे रखने के लिए कहती है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










