ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने शो की टीआरपी गिरने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ईशान वापस आ जाए तो…

Updated at : 12 Jul 2024 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है, जिसके बाद भाविका शर्मा के अलावा कई पुराने कलाकार ने शो को अलविदा कहा. अब शक्ति अरोड़ा ने सीरियल के टीआरपी गिरने पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारतद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में स्टार प्लस पर ऑनएयर हुआ था. सई विराट की ओर से शुरू की गई कहानी अब तीसरे लीप के बाद काफी बदल चुकी है. जहां अब सवी और रजत की नोकझोंक देखने को मिल रही है. वहीं शक्ति अरोड़ा को न चाहते हुए भी सीरियल को अलविदा कहना पड़ा. उनके किरदार को दर्शकों से खूब प्यार और सराहना मिली थी. अब रजत ठक्कर नए लीड हैं और उनके इर्द-गिर्द ही कहानी दिखाई जा रही है. हालांकि फैंस को लेटेस्ट ट्रैक शायद कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में ये चौथे नंबर पर आ गया है.

गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी गिरने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

गुम है किसी के प्यार में के फैंस ने भाविका और हितेश के किरदारों को कुछ खास पसंद नहीं किया था. पिछले हफ्ते लीप के बाद की रेटिंग सामने आई थी, जिसमें ईशान की मौत के बाद गिरावट देखी गई. जहां डेली सोप को पहले 2+ टीवीआर मिल रहा था, वहीं लीप के बाद यह गिरकर 1.9 हो गया है. अब शक्ति अरोड़ा ने इस गिरावट पर बात की है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

शक्ति अरोड़ा बोले- नए किरदार को स्वीकार करने में लगता है समय

शक्ति अरोड़ा ने टीआरपी गिरने पर फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, “मुझे पता है कि मेरे फैंस मुझे याद कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि मैं भी शो में वापस आऊं. यह स्पष्ट है जब कोई शो लीप लेता है और मुख्य कैरेक्टर बाहर निकलते हैं. ऐसा होना तय है जब हम ओटीटी सीरीज देखते हैं, तो हर सीजन का एक अलग स्वाद होता है, शायद, कुछ लोग इसे स्वीकार करेंगे, जैसा कि मैंने देखा है टीआरपी कम है, इसमें गिरावट आई है, लेकिन मुझे लगता है कि एक बार जब लोग नए कलाकारों, नए किरदारों को स्वीकार करना शुरू कर देंगे, तो टीआरपी फिर से बढ़ जाएगी.

गुम है किसी के प्यार में इस शख्स की हुई एंट्री

‘गुम है किसी के प्यार में’ में हाल ही में रजत की एक्स वाइफ आशका के रूप में कावेरी प्रियम की एंट्री हुई. वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है और किसी और के साथ है. हालांकि रजत को अपनी बेटी सई के साथ देखने के बाद उसका हृदय बदल जाएगा. इसके अलावा, आसिम खान ने टॉप रेटेड स्टार प्लस शो में रजत के भाई लकी के रूप में अपनी एंट्री कंफर्म कर दी है. वह शो के नए विलेन होंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola