Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद आएंगे ये 7 बड़े ट्विस्ट, सवी-रजत एक दूसरे के साथ होंगे रोमांटिक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है. जिसके बाद कहानी सवी और रजत के साथ आगे बढ़ रही है. अब शो में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है, जो दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. हाल ही में सीरियल ने 7 साल का लीप लिया, जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी सभी स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया. अब हितेश भारद्वाज लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वो रजत ठक्कर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सिंगल फादर है. सवी और रजत की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को अब पसंद आ रही है. दोनों के बीच तकरार चल रही है, हालांकि सभी उनके प्यार को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
आशका अपनी बेटी सई की जगह अपने बॉयफ्रेंड को चुनेगी
अंश आशका को हीरे की अंगूठी पहनाएगा. इस स्पेशल मोमेंट को देखकर वह खुशी से नाचेगी. रजत अपनी एक्स वाइफ को अपने बॉस के साथ देखकर आग बबूला हो जाएगी. वह दोनों की नजदीकियों को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और नशे में धुत हो जाता है, पीने के बाद . रजत अपनी बेटी सई को भूल जाएगा और उसे वहीं छोड़ देगा.
एक दूसरे संग रोमांटिक होंगे सवी-रजत
रजत को अर्श की ओर से दी गई पार्टी में नशा करते हुए देखा जाएगा. वह सवी के साथ बदतमीजी करना शुरू कर देगा और उसके बहुत करीब आ जाएगा. इस बात का फायदा उठाकर कोई सवी और रजत की तस्वीरें खींच लेगा और उसे वायरल कर देगा. सवी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा. यही नहीं सवी रजत के साथ बारिश में फंस जाएगी और दोनों एक साथ घूमेंगे. आशका को इस बात की भनक लगेगी और वह उसे जलने लगेगी. इधर सवी और रजत बारिश में भीगते नजर आएंगे और रोमांटिक पल बिताएंगे.
सीईओ ऑफ द ईयर जीतेगा रजत
गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में ममता रजत की बेटी सई को कफ सिरप की पूरी बोतल दे देगी और उसकी तबीयत खराब हो जाएगी. रजत को इसके बारे में पता चल जाएगा और वह सवी को डांटेगा. वह सईं की तबीयत खराब होने का पूरा इल्जाम उसपर लगाएगा. इसके अलावा अंश को यकीन है कि वह सीईओ ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतेगा. लेकिन, ऐसा नहीं होगा और रजत को यह ट्रॉफी मिलेगी. रजत अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




