Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को पार्टी में देखकर इमोशनल हो जाएगी आशका, रजत और सवी की होगी जोरदार लड़ाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2024 12:49 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ एंटरटेनिंग हो गया है. जहां सवी, सई और रजत एक फंक्शन में मिलते हैं. यहां आशका अलग होने के बाद पहली बार अपनी बेटी सई को देखती है और इमोशनल हो जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां लीप के बाद हितेश भारद्वाज ने रजत ठक्कर के रूप में शो में एंट्री की. वह भाविका शर्मा की ओर से अभिनीत सवी भोसले के नए पड़ोसी हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही रजत और सवी एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे, लेकिन फिलहाल दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है. रजत एक गुस्सैल आदमी है और हर किसी से नफरत करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी आशका उसे धोखा दिया और एक अमीर आदमी के लिए छोड़ दिया. अब वह अपनी बेटी सायशा उर्फ सई की परवरिश अकेले कर रहे हैं. सवी, सई की टीचर है और वह उससे बहुत प्यार करती है. अब, आने वाले एपिसोड में हम आशका को सई और रजत से मिलते देखेंगे.
पार्टी में आशका पहली बार अपनी बेटी से मिलेगी
‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक अवॉर्ड फंक्शन होने वाला है. आशका अपने अमीर पति अंश के साथ इस फंक्शन में शामिल होंगी. सई और अरमान के साथ रजत कपूर भी फंक्शन में शामिल होंगे. सवी अपने नए मंगेतर के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनेंगी. इस दौरान सई को अपने पापा के साथ पार्टी एंजॉय करते देख सवी खुश हो जाएगी. इस पार्टी में पहली बार आशका अपनी बेटी को देखेगी. क्या वह सई और रजत के साथ फिर से मिलना चाहेगी?
सवी को गलत समझेगा रजत
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि सई लापता हो जाती है. रजत की मां सवी पर अपनी पोती के अपहरण का आरोप लगाएगी. हालांकि, ऐसा होगा कि सवी सई को अस्पताल में भर्ती कराएगी क्योंकि वह बीमार पड़ गई है. रजत गुस्से में होंगे. वह बिना कुछ सोचे-समझे सवी और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है. बीते दिनों भाविका शर्मा ने एक रील शेयर किया था, जिसमें उन्हें और हितेश को रोमांटिक होते हुए देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस क्यास लगा रहे थे कि क्या दोनों का रोमांटिक ट्रैक जल्द शुरू होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










