Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jun 2024 4:59 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि सई से सवी तुरंत कनेक्ट करती है और रचत के व्यवहार को देख इमोशनल हो जाती है. इधर रजत सवी को गोल्ड डिगर कहता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में इसने लीप लिया था, जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर सभी कैरेक्टर को न चाहते हुए भी शो को अलविदा कहना पड़ा. अब हितेश भारद्वाज नए लीड के तौर पर नजर आ रहे है. मौजूदा कहानी में हम देखते हैं कि रजत अपनी बेटी सई को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, सवी जो सईं की टीचर है, उसे बच्ची के लिए बुरा लगता है.

रजत अपनी बेटी सई से नहीं करता है प्यार

सवी और सई एक दूसरे से तुंरत कनेक्ट करते हैं और उनका रिश्ता मजबूत हो जाता है. इसी बीच, रजत की मां चाहती हैं कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ें और शादी कर लें. जबकि रजत हर लड़की को रिजेक्ट कर देता है क्योंकि वह उनसे जुड़ नहीं पाता है. उनका कहना है कि लड़कियां पैसे और शोहरत की खातिर उनके पास आ रही हैं.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

सई की हालत देख इमोशनल हो जाती है सवी

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, रजत अपनी एक्स वाइफ की ओर से उसे धोखा देने के बाद सभी लड़कियों से नफरत करता है. रजत को सई की परवाह न करते देख सवी इमोशनल हो जाती है और उसे डांटती है. वह सई की मां से भी मिलती है और उन्हें अपनी बेटी के प्रति रजत के व्यवहार के बारे में बताती है.

सवी को गोल्ड डिगर का टैग देता है रजत

रजत यह जानकर चिढ़ जाता है कि सवी ने उसकी एक्स वाइफ से बात की है. वह कहता है कि सवी उसके पैसे के पीछे है और सई का इस्तेमाल कर रही है. रजत सवी को गोल्ड डिगर बताता है. क्या ईशा अब भी चाहेगी कि सवी रजत से शादी करे? रजत जल्द ही अपनी बेटी सईं के प्रति अपना व्यवहार बदल देगा और उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करेगा. वह सई अपने पापा के करीब आना चाहेगी. गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट आएंगे.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola