Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी पर सई को किडनैप करने का आरोप लगाएगा रजत, क्या हो जाएगी गिरफ्तार
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jul 2024 2:29 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी और सई एक साथ घूमने जाते हैं. जिसके बाद रजत सवी पर भड़काने का आरोप लगाता है. इधर भाग्यश्री अपने पोती के गुम होने की खबर चारो-ओर फैलाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है. जिसके बाद भाविका को छोड़कर बाकी सारे स्टारकास्ट को न चाहते हुए भी सीरियल को अलविदा कहना पड़ा. ईशान की मौत ने फैंस को निराश कर दिया. हालांकि नई कहनी सवी, रजत और सई के साथ शुरू हुई. जहां रजत एक सिंगल फादर हैं और अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अपनी बेटी का अकेले ध्यान रख रहे हैं. वहीं सवी ईशान के जाने के बाद एक स्कूल टीजर बन गई है.
रजत ने सवि पर सई को भड़काने का लगाया उपाय
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि सवी का सई के साथ रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है और रजत को यह पसंद नहीं आ रहा है. खैर, निर्माताओं ने आस्था की भूमिका निभाने के लिए कावेरी प्रियम को चुना है जो रजत की एक्स वाइफ हैं. सीरियल के आने वाले एपिसोड में, रजत और सवी एक दूसरे से बहुत बड़ी लड़ाई करते हैं. रजत सई को सवी के साथ खेलने की अनुमति नहीं देता है.
क्या जेल चली जाएगी सवी
सई और सवी एक-दूसरे से प्यार करती हैं. सई को सवी की याद आती है और वह उसके साथ समय बिताना चाहती है. खैर, वे कार में बैठते हैं और एक-दूसरे से बात करते हैं. दूसरी ओर, भाग्यश्री को लगता है कि सई गायब है और उसे शक है कि सवी ने रजत की बेटी का अपहरण कर लिया है. भाग्यश्री रजत को सवी के खिलाफ भड़काती है और उसे ढूंढने के लिए उसे घर से बाहर निकाल देती है. क्या रजत सवी पर अपनी बेटी को भड़काने का आरोप लगाएगा? क्या सवी गिरफ्तार होगी? गुम है किसी के प्यार में के आने वाले ट्विस्ट में काफी मजा आने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










