Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की कस्टडी के लिए रजत से लड़ेगी आशका, सवी अपने दुश्मन को करेगी सपोर्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jul 2024 2:58 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि आशका सई की कस्टडी के लिए रजत से लड़ेगी. हालांकि सवी इस लड़ाई में रजत के साथ खड़ी रहेगी.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है. शक्ति अरोड़ा के शो से बाहर होने के बाद, लोग रजत के साथ सवी के प्यार और नफरत के रिश्ते को पसंद कर रहे हैं. सई के साथ सवी का रिश्ता भी दिल जीतने वाला है.
आशका सई की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ेंगी
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, रजत और आशका तलाकशुदा हैं, क्योंकि वह अपनी बेटी को छोड़कर अपने बॉस के साथ रहना पसंद करती है. कई सालों के बाद, आशका रजत के पास वापस लौटती है और अपनी बेटी सई की कानूनी हिरासत की मांग करती है. अपनी बेटी के प्यार में पागल रजत ऐसा होने नहीं देना चाहता है. रजत का कहना है कि आशका एक अच्छी मां नहीं हैं. खैर, सई की कस्टडी के लिए आशका और रजत के बीच कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी. अब उसकी बेटी किसके पास जाएगी, इसका फैसला आने वाले ट्विस्ट में ही पता चलेगा.
कोर्ट रूम में रजत की मदद करेंगी सवी
सवी कोर्ट केस में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी, क्योंकि सई उसके काफी करीब है. सवी कोर्ट रूम में रजत का सपोर्ट करेंगी. क्या रजत सई को उसकी मां आशका से दूर रख पाएगा? क्या सवी और रजत आशका को कोर्ट रूम में हरा पाएंगे? लीप के बाद, शो में ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, वरुण जैन जैसे कलाकार शामिल हुए है. हालांकि टीआरपी लिस्ट में सीरियल को चौथा नंबर मिला है. ऐसे में मेकर्स आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट लाने की कोशिश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










