Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अक्का साहेब के इरादों को जानकर सवी उठाएगी बड़ा कदम, आयुष का सच आएगा सबके सामने

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी भोसले हाउस छोड़कर जाने से पहले ईशान से कहती है कि उसे आयुष के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पता चल गया है. ईशान उसे न्याय नहीं देगा और वो न्याय लेकर रहेगी.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. सवी भोसले हाउस में है और अक्का साहब उसका मन जीतने में लगी हुई है. वो बात-बात पर सवी की फ्रिक करती है और उसे अपने से दूर जाने नहीं देती. उसका बदला रूप देखकर शिखा और घर के अन्य सदस्य काफी हैरान है. इस बीच सवी को पता चलता है कि ईशान और आयुष के परिवार वाले दोस्त है. वो उन दोनों की तसवीर साथ में देखती है. सवी को ये देखकर हैरानी होती है.
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सुरेखा सोचती है कि सवी और ईशान में अनबन है, लेकिन उसे यशवंत के आदेश के अनुसार सावी को आयुष के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए मनाने की जरूरत है. दूसरी तरफ सवी भोसले हाउस छोड़कर जाने का फैसला करती है. सुरेखा उससे रुकने का अनुरोध करती है क्योंकि वह उसे मार्गदर्शन देना चाहती है कि उसे भविष्य में क्या करना है. सवी का कहना है कि वह जो भी सही समझती है वह करती है और दूसरों के सुझावों पर काम नहीं करती है और उसे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देती है.
सवी छोड़ देगी भोसले हाउस
सवी भोसले हाउस छोड़कर जाने से पहले ईशान से कहती है कि उसे आयुष के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पता चल गया है. ईशान उसे न्याय नहीं देगा और वो न्याय लेकर रहेगी. सवी कॉलेज में सारे छात्रों को इकट्ठा करती है और कहती है कि वो न्याय लेकर रहेगी. उनकी टीम के साथ एक पत्रकार भी जुड़ता है. शुक्ला ने ईशान को बताया कि सवी डफ बजाकर लोगों को इकट्ठा कर रही है. सवी काव्यात्मक शैली में दुर्वा, आयुष और दोस्तों द्वारा अपनी रैगिंग की कहानी का सबको बताती है. वो बताती है कि ईशान उसके प्रति अन्याय का समर्थन कर रहा है.
Also Read: गदर 2-ओएमजी 2 नहीं देखने का है मन, तो OTT पर देखें ये फिल्में-वेब सीरीज, जानें कहां देख सकते हैं आप
अन्वी ने बताई सारी सच्चाई
ईशान, सवी को ये सब नहीं करने के लिए कहता है. हालांकि रिपोर्टर उससे जवाब देने के लिए कहती है. रिपोर्टर शीला उससे पूछती है कि सवी ने शिकायत की है कि इस कॉलेज में उसके साथ रैगिंग की गई थी. इसपर ईशान जवाब देता है कि कॉलेज में उसके साथ ऐसी घटना हुई थी. हालांकि उन सभी ने सवी से माफी मांग ली और ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. सवी इसपर कहती है कि उससे किसी ने माफी नहीं मांगी है. भोसले हाउस में दूर्वा, सुरेखा को कॉल करके सवी के बारे में बता देती है जो वो कॉलेज में कर रही है. सुरेखा इससे काफी अपसेट हो जाती है और उसे हर एक मिनट के बारे में बताने के लिए कहती है. अस्मिता, अन्वी को परेशान देखकर इसके वजह के बारे में पूछती है. अन्वी कहती है कि सवी ने जो भी कहा वह सही है. अस्मिता हैरान हो जाती है और कहती है कि इसका मतलब है कि आयुष ने सवी के साथ बदतमीजी किया. वो पूरी बात ईशान को बताने के लिए कहती है.
ईशान लेगा ये फैसला
रिपोर्टर ईशान से सवाल करती है कि आयुष के पिता मकरंद बर्वे एक बड़े व्यवसायी हैं जिन्होंने कॉलेज को भारी धनराशि दी और भोसले के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं. इस वजह से वो लोग आयुष को बचा रहे है. इसपर ईशान भड़क जाता है और कहता है कि अगर आयुष ने ऐसा कुछ किया होगा तो वो उसे प्रतिबंधित कर देगा. आयुष का कहना है कि उसने कुछ नहीं किया और सावी झूठ बोल रही है. वहीं, यशवंत ने शीला से जांच पूरी होने तक अफवाहें न फैलाने के लिए कहता है.
Also Read: Gadar 2 की सफलता का सनी देओल ने इस खास शख्स को दिया क्रेडिट, बोले- वो लकी चार्म साबित हुई…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










