गदर 2-ओएमजी 2 नहीं देखने का है मन, तो OTT पर देखें ये फिल्में-वेब सीरीज, जानें कहां देख सकते हैं आप

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film
सिनेमाघरों में इस बार सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2 रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. लेकिन अगर आप सिनेमाघरों में नहीं जाना चाहते, तो ऐसे में हम फिल्में और वेब सीरीज बताते है, जिसे आप घर पर देख सकते है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरूआत की है. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म में अमीषा पटेल, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा है.

अक्षय कुमार की मूवी ओएमजी 2, गदर 2 से कमाई के मामले में पीछे रही. मूवी 11 अगस्त को रिलीज हुई है. मूवी में ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा प्रणाली के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आता है.

सुष्मिता सेन ने डिज़्नी+ हॉटस्टार वेब सीरीज ‘आर्या’ में आर्या सरीन की भूमिका निभाते हुए ओटीटी दुनिया में कदम रख लिया है. अपनी आगामी वेब सीरीज में, सुष्मिता ट्रांसजेंडर अधिकारों की चैंपियन श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी. ‘ताली’ JioCinema पर उपलब्ध है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी शुरुआत शनिवार, 15 अगस्त, 2023 को करने की योजना है.

आलिया भट्ट की हॉलीवुड की पहली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. इसमें आलिया के अलावा गैल गैडोट और जेमी डोर्नन थे. आलिया ने केया नाम की एक तकनीकी प्रतिभा की भूमिका निभाई है.

प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष फिल्म 11 अगस्त को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म में प्रभास राघव, कृति जानकी और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आए है. बता दें कि मूवी रिलीज के बाद अपने डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे.
द कश्मीर फाइल्स फेम विवेक अग्निहोत्री की नई वेब सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड इन दिनों सुर्खियों पर है. इसे आप जी5 पर देख सकते है. इस वेब सीरीज को 11 अगस्त को जी5 पर रिलीज किया गया था.

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई भी की. विक्की और सारा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द भी आई. इसे आप जियो सिनेमा पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










