Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को छोड़ने पर 'सवी' ने तोड़ी चुप्पी, भाविका शर्मा बोलीं- लीप के बाद…
Shakti Arora on returning to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लीप आने वाला है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं रहेगी. अब उन्होंने इसपर रिएक्ट किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल में जल्द ही दूसरा लीप आने वाला है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. फिलहाल शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा लीड रोल निभा रहे हैं. लीप के बाद शक्ति शो का हिस्सा नहीं बने रहेंगे. जबकि भाविका को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. अब लेटेस्ट रिपोर्ट में ये क्लियर हो गया कि एक्ट्रेस शो में बनी रहेगी. भाविका ने खुद ये जानकारी दी.
‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा नहीं कहेगी भाविका शर्मा
क्या भाविका शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा कह देगी. ये सवाल कई दिनों से फैंस के मन में है. अब जाकर भाविका शर्मा ने इस बारे में ईटाइम्स से बात की. भाविका ने कहा, “हां, पहले लीप के बाद शो से मेरे बाहर होने की बातें चल रही थी और लीप के बाद मैं अपनी भूमिका को लेकर निश्चित नहीं थी. लेकिन, अब मैं लीप के बाद भी शो का हिस्सा बनी रहूंगी. एक्ट्रेस ने बताया कि पहले उन्होंने इस बार में कमेंट करने से इंकार कर दिया क्योंकि इस बात को लेकर वो श्योर नहीं थी. उन्होंने कहा कि वो शो का हिस्सा बनी रहेगी.
‘गुम है किसी के प्यार में’ आपने देखा अबतक
‘गुम है किसी के प्यार में’ के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में आपने देखा कि भवर झूठे केस में ईशान को परड़कर जेल ले जाता है. भवर किसी की बात नहीं सुनता. सवी उसकी मदद करने के लिए आगे आती है. सवी पुलिस को बताती है कि ईशान उसके साथ था. इस बात को लेकर रीवा काफी नाराज हो जाती है. रीवा, ईशान से पूछती है कि क्या वो सवी से प्यार करने लगा है. दूसरी तरफ सवी का उसके कॉलेज के लोग मजाक उड़ाते है. सुरेखा, रीवा को समझाती है कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










