Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले ईशान-सवी की हो जाएगी शादी, क्या आखिरी एपिसोड में होगा बम ब्लास्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में सवी और ईशान का आगे क्या होगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच एक्स (पहले ट्विटर) पर सीरियल का क्लिप वायरल हो रहा है. वीडियो में सवी और ईशान साथ में दिख रहे हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का सीरियल गुम है किसी के प्यार में 10 साल का लीप आएगा, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा है. शक्ति यानी ईशान ने शो छोड़ने की बात कह दी है. इसके अलावा भाविका शो में बनी रहेगी या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. शक्ति के अलावा सुमित सिंह सहित कई अन्य किरदार भी शो को अलविदा कह रहे हैं. इस बीच सीरियल का एक क्लिप एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें सवी और ईशान की शादी होती दिख रही है.
सवी और ईशान की लवस्टोरी ऐसे होगी खत्म
गुम है किसी के प्यार में सवी और ईशान का आगे क्या होगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच एक्स (पहले ट्विटर) पर सीरियल का क्लिप वायरल हो रहा है. इसमें सवी दुल्हन बनकर भोसले कॉलेज परीक्षा देने के लिए जाती है. दूसरी तरफ ईशान दूल्हा बनकर उसका इंतजार करता है. शादी के मंडप में दोनों एक -दूसरे को देखते हैं. तभी ईशान को कोई गोली मारता है. हालांकि वो चूक जाता है. सवी और ईशान एक-दूसरे की ओर दौड़ते है. चारों तरफ गोली चलती है. जैसे ही सवी और ईशान मिलते है, अचानक बम ब्लास्ट हो जाता है. इसमें दोनों बचते है या उनकी जान चली जाएगी, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…
गुम है किसी के प्यार में अबतक ये हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा कि इंदर पाटिल को सलाह देता है कि वो सवी को अकेला छोड़ दें. पाटिल उससे कहता है कि जो सवी के करीब जाएगा, उसे वो छोड़ेगा नहीं. दूसरी तरफ रीवा अपनी शादी की तैयारियों में बिजी है और दुर्वा के साथ डिस्कस करती है. भवर सवी के पड़ोस में एक पुलिस चौकी खोलने की घोषणा करता है. सवी ये सब देखकर काफी परेशान हो जाती है और उसे ईशान की बातें याद आती है. उसे ये पता चलता है कि अभिजीत को नुकासना पहुंचाने के लिए बदमाश भवर ने भेजे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










