Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या इस वजह से सवी कहेगी सीरियल को अलविदा, भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein bhavika sharma
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम भाविका शर्मा ने मेकर्स संग अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है. बता दें कि शो में दस साल का लीप आने वाला है. कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही दर्शक लीप देखेंगे. कहा जा रहा है कि लीप के बाद मेकर्स नये किरदारों की एंट्री करवाएंगे. शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह सहित कई अन्य किरदारों ने शो छोड़ने की बात कन्फर्म कर दी है. इस बीच ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि भाविका शर्मा यानी सवी भी शो को अलविदा कह देंगी. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सवी शो नहीं छोड़ेगी. इन सबके बीच सुनने में आया कि भाविका का मेकर्स के साथ लड़ाई हो गया.
भाविका शर्मा ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में दस साल का लीप आएगा. एक-एक करके सारे किरदार शो को अलविदा कहते जा रहे हैं. शक्ति अरोड़ा के शो छोड़ने से फैंस काफी दुखी है. नये-नये नाम सामने आ रहे है जो लीप के बाद सीरियल में एंट्री लेंगे. कहा जा रहा है कि नया प्रोमो भी शूट कर लिया गया है. इसके अलावा, सास बहू और साजिश की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भाविका और मेकर्स के बीच किसी तरह की अनबन है. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…
गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स संग सवी की लड़ाई
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की एंट्री गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हुई थी. दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को बहुत जल्द ही अपना लिया और खूब सारा प्यार दिया था. अब उनके जाने की खबरों से फैंस का दिल टूट गया है. वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सवी का कॉकरो प्रोडक्शंस के साथ विवाद था और वह शो छोड़ देंगी. जिसके बाद गॉसिप्स टीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन हाउस के साथ कोई भी विवाद नहीं होने की बात कही. साथ ही ऐसे अफवाह को झूठी खबर बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










