Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की इस एक्ट्रेस के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सीरियल में अब नहीं आएंगी नजर
गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. सीरियल में नये-नये ट्विस्ट आ रहे हैं. रीवा की वापसी हो गई है और वो ईशान का प्यार पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. वहीं, शो में एक अहम रोल प्ले करने वाली एक एक्ट्रेस के हाथ बड़ा शो लगा है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में सुर्खियों में छाया हुआ है. सीरियल में लीप आया है और लीप के बाद इसकी टीआरपी आसमान छू रही है. नये कास्ट में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा है, जो ईशान और सवी का रोल निभा रहे हैं. इन दिनों शो की कहानी सवी के दादा के आस-पास घूम रही थी, जो काफी बीमार है. ईशान, सवी की मदद करता है और उसके दादा की सफल सर्जरी करवाता है. सवी उसका बहुत धन्यवाद करती है और उसका आभार प्रकट करती है. सवी का परिवार भी उसका शुक्रिया अदा करते है. वहीं, भले ही नये कास्ट की एंट्री हो गई है, लेकिन दर्शक पुराने कास्ट को भी काफी मिस करते है. सुनने में आ रहा है कि शो में एक अहम किरदार निभाने वाली सोनिया सिंह के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है.
गुम है किसी के प्यार में फेम सोनिया सिंह अब इस शो में आएंगी नजर
दंगल टीवी पर लॉन्च हुआ सीरियल आइना में फहमान हैदर और निहारिका चौकसे मुख्य रोल निभाते हैं. यह शो रश्मी शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो गुम है किसी के प्यार में फेम सोनिया सिंह इस शो के लिए बोर्ड पर आई हैं. वह एक ग्रे शेड किरदार में नजर आएंगी और उनका लहजा बिहारी होगा. हालांकि वो लीप से पहले शो में नजर आई थी, जिसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा थे. बता दें कि सोनिया अबतक दिल मिल गए, हीरो – गायब मोड ऑन, फालतू जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी है. वह विघ्नहर्ता गणेश में भी अहम रोल अदा कर चुकी हैं.
पुनीत पाठक दिखेंगे गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में डांस + प्रो के कप्तान पुनीत पाठक को गुम है किसी के प्यार में के सेट पर देखा गया. जिसके बाद कयास लगने लगा कि वो इसका हिस्सा होंगे. लगता है कि पुनित और भाविका उर्फ सवि कुछ खास करने के लिए टीम बना रहे हैं. इसके बाद कयास लग रहा है कि क्या सवी डांस + प्रो में पुनित पाठक के साथ स्पेशल परफार्मेंस देंगी या पुनित सीरियल में नजर आएंगे. फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. बता दें कि ये जानकर फैंस काफी उत्सुक हो जाएंगे.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा अपने बेटे ईशान को यादकर रोती है. सवी उसे दिलाता देती है कि ईशान उसकी जिंदगी में वापस जरूर आएगा. सवी अपने बाबा से 7 साल तक अलग रहने के अपने अनुभव को साझा करके उसे सांत्वना देने की कोशिश करती है. ईशा कहती है कि उसे कोई उम्मीद नहीं है और ईशान उसे कभी आई नहीं कहेगी. वो सवी से उसे अकेला छोड़ने के लिए कहती है. सवी, शांतनु पर दबाव डालती है कि वह ईशा के अपने बेटे को छोड़ने के पीछे का कारण बताए. शांतनु उसे पूरी कहानी बताता है. वहीं, शांतुन, ईशान के केबिन में जाता है और घर आने के लिए कहता है. शांतनु ने ईशान के फोन पर गुप्त रूप से ईशा को जन्मदिन का संदेश लिखा. ईशान ये देख लेता है और उन्हें खूब सुनाता है. वहीं, रीवा के के फ्लैट पर सवी पढ़ाई के लिए आती है. बातचीत के दौरान, सवी गलती से कॉफी गिरा देती है और जब वह गिरा हुआ कैलेंडर उठाती है, तो ईशान और रीवा की तस्वीर देखकर चौंक जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










