Farah Khan Mother Died: फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने दुनिया को कहा अलविदा

Updated:
विज्ञापन
Bollywood latest

Farah Khan Mother Died: कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बनीं फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का आज सुबह 3 बजे निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थी. वह काफी समय से बीमार थीं और अस्पताल में थी. वह बाल कलाकार डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थी.

विज्ञापन

Farah Khan Mother Died: कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का आज मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने महज 79 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मेनका बाल कलाकार डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थी. उन्होंने 1963 में आई फिल्म बचपन में एक अभिनेता के रूप में भी काम किया, जिसमें सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान भी थे. बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी की. बताया जा रहा है कि मेनका पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी.

फराह खान ने अपनी मां के लिए शेयर किया था प्यारा पोस्ट

दिग्गज अभिनेत्री ने दो हफ्ते पहले ही अपना 79वां जन्मदिन मनाया था. फराह ने अपनी मां की प्यारी सी तसवीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ”हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं, खासकर मैं! पिछले महीने यह एहसास हुआ कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वह सबसे मजबूत, सबसे बहादुर व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने कभी देखा है. कई सर्जरी के बाद भी चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है. जन्मदिन मुबारक हो मां! आज घर वापस आने के लिए अच्छा दिन है…मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकती, जब तक आप इतने मजबूत न हो जाएं कि मुझसे फिर से लड़ना शुरू कर सकें. मैं तुमसे प्यार करता हूं.”

Also Read- The Great Indian Kapil Show: जानें फराह खान ने ऐसा क्यों कहा- मेरी बहुत काली जुबान…

Also Read- Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट की लड़ाई पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उल्टा ही होना चाहिए जब भी…

वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर चुकी हैं फराह खान

फराह खान ने पहले एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि कैसे पिता के मौत के बाद उन्होंने वित्तीय कठिनाइयों का सामना किया था. फराह ने खुलासा किया, “हां, मैं एक फिल्मी परिवार से थी, लेकिन जब मैं पांच साल की हुई, तो हम गरीब थे. हमने अपना सारा पैसा खो दिया था, पिताजी की फिल्म फ्लॉप हो गई थी. हमारे पास अमीर से गरीब बनने की कहानी थी. साजिद, हमारी मां और मुझे हमारे रिश्तेदारों का सपोर्ट मिला, जिन्होंने विनम्रतापूर्वक हमें अपने घर में रहने की अनुमति दी.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- शाहरुख खान को फिल्म कभी हां कभी ना के लिए मिले थे महज इतने रुपये, फराह खान ने किया खुलासा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola