Bigg Boss 17: एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा,अरमान मलिक सहित ये यूट्यूबर्स शो में लगाएंगे दम!LIST
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों खबरों में लगातार बना है. सलमान खान के शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे, इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है. सेलेब्स के अलावा इस बार बिग बॉस में यूट्यबर्स भाग लेंगे. चलिए आपको बताते है किन यूट्यूबर्स की चर्चा हो रही है.

बिग बॉस 17 अपने प्रीमियर से बस कुछ ही दिन दूर है. एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान जैसे यूट्यूबर्स के ‘बिग बॉस’ में धूम मचाने के बाद, अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ घर में एंट्री कर रहे हैं.

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा के नाम की चर्चा हो रही है. खबर है कि वो बिग बॉस 17 में भाग लेगी. कीर्ति ने एक वीडियो साझा किया और सभी को बताया कि वह 15 अक्टूबर को अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देंगी.

यूट्यूबर सम्राट गौर का भी नाम बिग बॉस 17 के लिए सामने आ रहा है. खबरें है कि उन्हें मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है.

अनुराग डोभाल के नाम की चर्चा बिग बॉस 17 के लिए हो रहा है. उन्हें यूके राइडर के नाम से जाना जाता है. यूके राइडर मोटोव्लॉगर हैं. बता दें कि वो एल्विश यादव के दोस्त है.

विवेक चौधरी और ख़ुशी पंजाबन को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों बिग बॉस 17 में एंट्री कर सकते हैं. बता दें कि दोनों के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है.

सलमान खान का शो 15 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है. अगर किसी वजह से आप इसे टीवी पर देखने से चूक जाते है तो इसे आप जियो सिनेमा ऐप पर भी देख सकते है. इस सीजन शो की थीम कपल वर्सेज सिंगल है.

निर्माता कथित तौर पर प्रसिद्ध सेलिब्रिटी जोड़ों और एकल लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वे शो में 5 सिंगल्स और 4 जोड़ियों को एक साथ लाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा: एक लग्जीरियस जोनऔर एक गैर-लग्जीरियस जोन. लग्जीरियस जोन में सबकुछ होगा, जबकि गैर-लग्जीरियस जोन में कोई सुविधा प्रदान नहीं करेगा, इसमें बिस्तरों और अन्य शानदार वस्तुओं की कमी होगी.

बिग बॉस 17 में अंकिता लाखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम फाइनल माना जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी फीस प्रति सप्ताह 10-12 लाख रुपये से अधिक हो सकती है.

पिछले सीजन बिग बॉस 16 में एमसी स्टैन विनर बने थे. एमसी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है.
Also Read: Bigg Boss 17 के लिए कितनी फीस लेंगे Youtuber अरमान मलिक? पत्नी संग भाग लेने के लिए चार्ज करेंगे लाखों में फीस!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










