Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में भाग लेने के लिए Youtuber अरमान मलिक चार्ज करेंगे तगड़ी फीस! जानें Net Worth

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में भाग लेने के लिए Youtuber अरमान मलिक चार्ज करेंगे तगड़ी फीस! जानें Net Worth

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यूट्यूबर अरमान मलिक इसमें भाग लेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी पायल भी होगी. लेकिन बिग बॉस 17 के लिए उन्होंने कितनी फीस ली है, आपको बताते है.

विज्ञापन

Armaan Malik Bigg Boss 17: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अरमान ने 2011 में पायल से पहली बार शादी की. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है. अरमान ने 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली. हालांकि, कृतिका से शादी करते समय अरमान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया. वे चारों अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक ही घर में रहते है. पिछले साल अरमान ने अपनी पत्नियों की गर्भावस्था की घोषणा की. अब वह अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. अऱमान के साथ-साथ पायल और कृतिका भी व्लॉग बनाते है, जो काफी वायरल होते है. तीनों अपने व्लॉग्स में डेली लाइफ से जुड़ी बातें फैंस संग शेयर करते हैं. इन दिनों यूट्यूबर बिग बॉस 17 में आने को लेकर चर्चा में है. 17वां सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. धीरे-धीरे कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि अरमान अपनी पहली पत्नी पायल के साथ बिग बॉस के घर में लॉक होने के लिए तैयार है. कहा जा रहा है कि शो में आने के लिए अरमान ने जरूर मोटी रकम चार्ज की होगी.

बिग बॉस 17 में जाने के लिए अरमान मलिक की पत्नी की खूब शॉपिंग

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यूट्यूबर अरमान मलिक इसमें भाग लेंगे. उनके साथ उनकी पत्नी पायल भी होगी. पायल इन दिनों शॉपिंग करने में लगी हुई है. हाल ही में अरमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें पायल ने बताया था कि उन्होंने खूब सारा मेकअप का सामान और कई सारे हील्स खरीदे थे. हालांकि पायल ने ये नहीं खुलासा किया कि वो ये सारी शॉपिंग बिग बॉस के लिए कर रही है. लेकिन फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि ये शॉपिंग वो सलमान खान के शो में जाने के लिए कर रही है.

बिग बॉस 17 के लिए अरमान मलिक लेंगे तगड़ी फीस!

अरमान मलिक के एक पॉपुलर यूट्यूबर है और यूट्यूब वीडियो से तगड़ी कमाई करते है. उनका घर काफी खूबसूरत और आलीशान है. अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ मिलकर घर को कई महंगी चीजों से सजाया हुआ है. रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि अरमान की नेट वर्थ लगभग 10-15 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सैलरी करीब 3 लाख रुपये प्रति माह है. वैसे तो वो हर महीने लाखों में कमाते है, बिग बॉस 17 में उनकी फीस कितनी होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन इतना तय है कि दोनों शो में आने के लिए मोटी फीस लेंगे. ये फीस लाखों में होगी क्योंकि उनकी लोकप्रियता फैंस के बीच काफी है.

बिग बॉस 17 के लिए अंकिता लाखंडे-विक्की जैन को मिलेगी इतनी रकम!

बिग बॉस 17 में अंकिता लाखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम फाइनल माना जा रहा है. हालांकि सेलिब्रिटी जोड़े ने अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, कई मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्होंने एंग्रीमेंट पेपर्स पर साइन कर लिया है. अंकिता इस साल शो में सबसे अधिक फीस पाने वाली सेलिब्रिटी प्रतियोगी बन सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी फीस प्रति सप्ताह 10-12 लाख रुपये से अधिक हो सकती है. बता दें, पिछले सीजन में बिग बॉस 16 में सुम्बुल तौकीर खान ने शो की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली प्रतियोगी का खिताब अपने नाम किया था.

बिग बॉस 17 का थीम

बिग बॉस 17 में इस बार कपल वर्सज सिंगल्स थीम होगा. निर्माता कथित तौर पर प्रसिद्ध सेलिब्रिटी जोड़ों और एकल लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वे शो में 5 सिंगल्स और 4 जोड़ियों को एक साथ लाएंगे. अब तक कई नाम इंटरनेट पर फिर से सामने आ चुके हैं, जिससे प्रशंसक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि कौन भाग लेगा. पहले यह भी खबर आई थी कि बिग बॉस सीजन 15 की पसंदीदा जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस जोड़ी की टीम के मेंटर के रूप में शो में प्रवेश कर सकते हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: 2 पत्नियां, करोड़ों में नेटवर्थ, कौन है Youtuber Armaan Malik? शो में इस पत्नी संग लेंगे एंट्री

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola