Tunisha Sharma: जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गई तुनिशा शर्मा, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

Tunisha Sharma Net Worth: 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने मौत को गले लगा लिया. तुनिशा ने फांसी लगाकर अपने जिंदगी खत्म कर ली. एक्ट्रेस की मौत को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं, उनकी मां का बुरा हाल है.

20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस ने अपने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर अतामहत्या कर ली. उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है.

तुनिशा शर्मा ने काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने पीछे 5 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गई है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक अपार्टमेंट था, जो काफी मंहगा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुनिशा शर्मा के पास कई महंगी कारें भी है. बता दें तुनिशा ने सोनी टीवी के शो ‘महाराणा प्रताप’ में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था.

तुनिशा की मौत पर उनकी मां का बुरा हाल हो गया है. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ रहती थी और उनके परिवार में और कोई नहीं है. उनके घर में तुनिशा एकमात्र कमाने वाली सदस्य थी. अब उनके जाने के बाद सारी प्रॉपर्टी उनकी मां की होगी.

तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान को वालिव पुलिस ने कथित तौर पर शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने तुनिशा की कथित आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










