'अनुपमा' से ब्रेक लेकर Mauritius निकली रुपाली गांगुली, फैंस बोले- अनुज को क्यों नहीं लिया साथ

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly Vacation: 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. इन दिनों ट्रक अनुज, अनुपमा और माया के ईद-गिर्द घूम रहा है. अब शूटिंग से टाइम निकालकर एक्ट्रेस परिवार संग वेकेशन मनाने मॉरिशस निकल पड़ी.

विज्ञापन
undefined

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने परिवार संग वेकेशन पर निकल पड़ी है. एक्ट्रेस ने अनुपमा शो से ब्रेक लिया है और अब कुछ दिन वो वेकेशन एंजॉय करेगी.

undefined

रुपाली गांगुली अपने परिवार संग मॉरिशस गई है और उन्होंने कई सारी तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, वेकेशन मोड़ ऑन, मम्मी चली मॉरीशस. एक बहुत ही खास यात्रा…. मेरी मां पहली बार भारत से बाहर आई हैं.

undefined

रुपाली गांगुली अपनी मां के साथ काफी खुश नजर आ रही है. फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अनुज को क्यों नहीं लिया साथ. एक यूजर ने लिखा, वेकेशन एजॉय करना अच्छे से मैम.

undefined

अनुपमा अपने बेटे रुद्रांश के साथ मस्ती करते हुए दिख रही है. उनके पति भी तसवीर में नजर आ रहे है. बता दें कि रूपाली अपने बेटे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है.

undefined

इस तसवीर में सब काफी हैप्पी लग रहे. बता दें कि रुपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अनुपमा शो के बाद वो काफी पॉपुलर हो गई है.

undefined

अनुपमा और अनुज की कहानी दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. दोनों के बीच अभी माया आ गई है. माया, अनुपमा को अनुज की जिंंदगी से जाने के लिए कह रही है.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो माया शो छोड़ने वाली है. उनका ट्रैक खत्म होने वाला है. अब देखना है कि माया के जाने के बाद अनुपमा और अनुज एक हो पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola