Kal Ho Naa Ho के लिए प्रीति जिंटा नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, इस वजह से करण जौहर ने निकाल दिया था फिल्म से

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और फिल्ममेकर करण जौहर एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के बीच एक भयानक लड़ाई हुई थी और दोनों ने कई महीनों तक बात नहीं की थी. इस बारे में करण ने खुद खुलासा किया.

विज्ञापन
undefined

फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर चर्चा में है. हाल ही में शो में अनन्या पांडे और सारा अली खान आए थे. इस दौरान तीनों ने मिलकर कई मजेदार बातें की.

undefined

कॉफी विद करण 8 में करण ने खुलासा किया कि निर्देशक ने करीना को 2003 की कल हो ना हो ऑफर की थी, लेकिन करीना ने फिल्म के लिए शाहरुख खान जितनी ही फीस की मांग की थी.

undefined

करण ने अपनी आत्मकथा एन अनसूटेबल बॉय में इस बारे में लिखा था, मुझसे दोस्ती करोगे के रिलीज के बाद मैंने करीना कपूर को कल हो ना हो की पेशकश की. उसने वही पैसे मांगे जो शाहरुख खान को मिल रहे थे. हमारी बहस हो गई और फिर मैंने प्रीति जिंटा को साइन कर लिया.

undefined

करण ने बताया कि दोनों ने नौ महीने से अधिक समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह उनकी ओर से बहुत मूर्खतापूर्ण था.

undefined

करण ने अपने बुक में लिखा था, मेरे पिता का न्यूयॉर्क में इलाज जारी था. तभी करीना कपूर ने मुझे फोन किया. हमने नौ महीने तक बात नहीं की थी. उन्होंने फोन किया और कहा, ‘मैंने यश अंकल के बारे में सुना.’ फोन पर वह भावुक हो गई और उसने कहा, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं और मुझे खेद है कि मैं संपर्क नहीं कर पाई. चिंता मत करो.’

undefined

करण ने बताया कि, जब उनके पिता का निधन हुआ, तो वह बैंकॉक में थीं. जैसे ही वो मुंबई आई, तुरन्त वो मेरे घर आई. हमने पूरी रात सिर्फ बातें करते हुए बिता दी. हम जहां थे वहीं वापस चले गए.

undefined

करण जौहर और निखिल आडवाणी की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म कल हो ना हो निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है. शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय से हमारा दिल जीत लिया था.

undefined

सैफ अली खान को कुछ कुछ होता है में अमन का रोल ठुकराने का अफसोस था, यही वजह है कि जब उन्हें ऑफर मिला तो उन्होंने रोहित पटेल के लिए हां कह दी. हालाकि, वह पहली पसंद नहीं थे. इस भूमिका के लिए विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन से भी संपर्क किया गया था.

undefined

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान नजर आएंगे. फिल्म का पहला टीजर आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब फिल्म के ट्रेलर का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

undefined

शाहरुख खान पिछली बार फिल्म जवान में दिखे थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और इसे एटली ने निर्दिशित किया था.

Also Read: Sara Ali Khan या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? Koffee With Karan 8 में हो गया खुलासा
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola