Sara Ali Khan या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? Koffee With Karan 8 में हो गया खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Nov 2023 4:06 PM
क्रिकेटर शुभमन गिल क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. शुभमन का नाम कभी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर तो कभी सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ता रहता है. हालांकि अब इस बात से पर्दा हट गया है कि वो किसे डेट कर रहे हैं.

क्रिकेटर शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. शुभमन का नाम कभी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता है तो कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ.

कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट प्रोमो में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आई. इस दौरान जब करण ने सारा से उनकी शुभमन गिल के साथ डेटिंग की कथित अफवाहों’ के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने फटाक से इसका जवाब दिया. एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए.

सारा अली खान ने कहा, “आपको गलत सारा मिल गई है दोस्तों. सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है.” एक्ट्रेस की इस बात से इतना तो क्लियर हो गया कि शुभमन किसी और सारा को डेट कर रहे हैं.

शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कई बार जुड़ चुका है. सारा का नाम काफी समय से भारतीय बल्लेबाज शुभमन के साथ जोड़ा जा चुका है. हालांकि उन्होंने कभी भी अपने कथित रोमांस से जुड़ी रिपोर्टों को सार्वजनिक रूप से संबोधित नहीं किया.

सारा अली खान से जब पूछा गया कि वो अपनी दादी शर्मिला टैगोर की तरह किसी क्रिकेटर से शादी करने को तैयार हैं. इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, “मुझे लगता है कि मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, किसी को ढूंढने के लिए यह मायने नहीं रखता कि वे क्या करते हैं – अभिनेता, क्रिकेटर, व्यवसायी, डॉक्टर… शायद डॉक्टर नहीं वे भाग जाएंगे.
सारा ने आगे कहा था, लेकिन आप जानते हैं कि सच्चाई यह है कि आपको मानसिक और बौद्धिक स्तर पर भी मेरी बराबरी करनी होगी. और अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है, वाह, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए (पेशे से) बहुत ज्यादा मायने रखेगा.”
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बात करें तो वो ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएंगी. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसकी कहानी एक छोटे बच्चे पर आधारित है जिसने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
सारा फिल्म मर्डर मुबारक में दिखेंगी. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया जाएगा और इसमें विजय वर्मा, सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया और पंकज त्रिपाठी अभिनय करेंगे.
कॉफी विद करण 8 में सारा अली खान के साथ अनन्या पांडे आई है. अनन्या पहली बार 2019 में कॉफी विद करण सीजन 6 में दिखाई दी थी. उस सीजन उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे.

अनन्या पांडे पिछली बार फिल्म ड्रीमगर्ल 2 में नजर आई थी. फिल्म में उनका साथ आयुष्मान खुराना भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










