ePaper

Disha Patani ने पिंक बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जलपरी बन पानी के अन्दर दिखी एक्ट्रेस, PICS

Updated at : 03 Jan 2022 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Disha Patani ने पिंक बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जलपरी बन पानी के अन्दर दिखी एक्ट्रेस, PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बिकिनी में अपनी फोटो शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया हैं. तसवीर पर फैंस तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने नया साल मालदीव में मनाया. इस दौरान फैंस के लिए उन्होंने कई बेहतरीन फोटोज शेयर की. दिशा फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक है. मालदीव में एक्ट्रेस ने काफी एजॉय किया और बोल्ड फोटोशूट भी करवाया, जिसे देख फैंस बेताब हो गए है. इनसे नजरें वो हटा नहीं पा रहे.

undefined

दिशा पाटनी ने पिंक बिकिनी में लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका किलर लुक दिख रहा है. इन तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. पानी के बीच में लेटकर दिशा पोज दे रही है. वो किसी जलपरी से कम नहीं लग रही. आंखे बन्दकर एक्ट्रेस समन्दर के पानी में दिख रही है.

undefined

दिशा पाटनी जिस अदा से पानी में लेटी हुई है, उन्हें देख कर ऐसा लग रहा कि वो उस पल को काफी एजॉय कर रही है. फोटोज ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है. एक यूजर ने लिखा, जलपरी ही हो आप. एक दूसरे यूजर ने लिखा, वाटर बेबी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, उफ, मार ही डालोगी आप. एक और यूजर ने लिखा, आपकी ही फोटो का इंतजार था.

undefined

दिशा पाटनी रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में वेकेशन एजॉय कर रही थी. टाइगर ने भी अपनी एक से एक बढ़कर फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें वो एब्स दिखाते नजर आए थे. हालांकि दोनों अब मालदीव से वापस लौट गए है. एयरपोर्ट पर कपल को स्पॉच किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हल्के ब्लू रंग का क्रॉप टॉप, व्हाइट और ब्लू स्नीकर्स पहना हुआ था. साथ ही ब्लैक जैकेट भी साथ में राख था.

undefined

दिशा पाटनी ने नये साल पर तसवीरें पोस्ट को फैंस को 2022 के लिए शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने लिखा था, अधिक सुंदर सूर्यास्तों के लिए, सभी को नया साल मुबारक हो. आशा है कि यह वर्ष हंसने और अधिक प्यार करने के नए अवसर लेकर आए. फिल्मों की बात करें तो वो ‘KTina’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा वो फिल्म ‘योद्धा’ में भी नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola