Dhanashree Verma Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ, इस यूट्यूब चैनल से हुई पॉपुलर

Chahal and Dhanashree
Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री इन-दिनों ट्रेंड में है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने युजवेंद्र से तलाक लेने का फैसला किया. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.
Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई. न्यायाधीश ने जोड़े को काउंसलिंग सेशन अटेंड करने के लिए कहा. जिसके बाद युजवेंद्र और धनश्री ने न्यायाधीश को बताया कि वे आपसी सहमति से तलाक मांग रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे.
धनश्री वर्मा की कुल संपत्ति क्या है?
युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ मूल रूप से एक दंत चिकित्सक थी. हालांकि डांस के प्रति वह काफी जुनूनी थी. इसलिए उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. जिसमें वीडियोज पोस्ट किया करती हैं. @DhanashreeVerma नाम के उनके यूट्यूब चैनल पर 2.79 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनश्री की कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (24 करोड़ रुपये) हैं. 28 वर्षीय स्टार यूट्यूब, ब्रांडों के साथ सहयोग और म्यूजिक वीडियो से पैसे कमाती है.
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की कैसे शुरू हुई लवस्टोरी
धनश्री और युजवेंद्र ने 22 दिसंबर, 2020 को गुड़गांव में ग्रैंड तरीके से शादी की. उनका प्यार कोविड-19 के दौरान शुरू हुआ. झलक दिखला जा 11 के एक इंटरव्यू में धनश्री ने अपने रिश्ते के बारे में बात की. सोशल मीडिया सेंसेशन ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान, कोई मैच नहीं हो रहा था और सभी क्रिकेटर घर पर बैठे थे और निराश हो रहे थे. उस दौरान, युजी ने एक दिन फैसला किया कि वह डांस सीखना चाहता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे थे… उन्होंने मुझसे मेरा स्टूडेंट बनने के लिए संपर्क किया. धीरे-धीरे हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.”
धनाश्री वर्मा के बारे में
धनाश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को दुबई में कपिल वर्मा और वर्षा वर्मा के घर हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ और तब से वे इसी शहर की होकर रह गई. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी इंटरनेशनल स्कूल से की. धनश्री ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की और बाद में मुंबई के विले पार्ले के मीठीबाई कॉलेज से आगे की पढ़ाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










