टीवी पर फिर दिखेंगी ममता कुलकर्णी, 25 साल बाद इस शो में एंट्री

Updated:
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ममता कुलकर्णी 25 साल बाद टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आएंगी. सेट पर पहुंचकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि आजकल जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है.

विज्ञापन

कॉमेडी और कुकिंग वाला शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 इन दिनों खूब चर्चा में है.अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन समेत कई कलाकार इस शो का हिस्सा हैं और अपने मजेदार अंदाज से लोगों को हंसा रहे हैं. हर हफ्ते किसी खास मेहमान की एंट्री शो की रौनक और बढ़ा देती है. शो में 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आने वाली है. शो के सेट के बाहर वह नजर आई और उन्होंने पैपराजी से बात की.

विज्ञापन

25 साल बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगी ममता कुलकर्णी

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी ने लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 के सेट के बार पैपराजी से बात करते हुए कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं 25 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं. अगर आप ध्यान दें तो इन 25 सालों में मैं कभी भी टीवी पर नजर नहीं आईय यह एक अच्छा मौका हैय मिलने-जुलने का अवसर मिलता हैय लोग बहुत गंभीर हो गए हैं, जिंदगी भी काफी गंभीर हो गई है… हर तरफ एक तरह की सीरियसनेस है. तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है…”

शो की टीम

शो की बात करें तो दो सफल सीजन के बाद इसका तीसरा सीजन शुरू हुआ है. अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और सुदेश लहरी जैसे कलाकारों ने दोबारा एंट्री की है. शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, जबकि जज की भूमिका में शेफ हरपाल सिंह सोखी नजर आते हैं.

ममता कुलकर्णी की फिल्में

ममता कुलकर्णी ने फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. हाल ही में उन्होंने आध्यात्मिक जीवन की राह चुनने की बात कही. अपने करियर में वह ‘करण अर्जुन’, ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘अंदोलन’, ‘बाजी’, ‘चाइना गेट’ और ‘छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनकी इस वापसी ने पुराने दौर के दर्शकों में खास उत्साह जगा दिया है.

यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर आएगा जेनरेशन लीप? क्या बदलेगी पूरी कहानी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola