Desh Bhakti Movies 2026: बॉर्डर 2 के बाद इन फिल्मों में दिखेगा देशभक्ति का असली जोश, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा

Updated at : 20 Jan 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Desh Bhakti Movies 2026 battle of galwan dhurandhar 2 bborder 2

2026 में रिलीज होने वाली 11 फिल्में

Desh Bhakti Movies 2026: बॉर्डर 2 के बाद बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों की भरमार होने वाली है. रणवीर सिंह, सलमान खान, प्रभास और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में देश, जज्बे और बलिदान की कहानियां बड़े पर्दे पर दिखाने वाली हैं. जानिए कौन कौन सी देशभक्ति फिल्में इस साल रिलीज होने को तैयार हैं…

विज्ञापन

Desh Bhakti Movies 2026: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद बॉलीवुड में देशभक्ति का रंग और गहरा होने वाला है. आने वाले दिनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों के दिलों में देश के लिए जोश और गर्व भर देंगी. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनका इंतजार हर कोई कर रहा है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था. 2025 की ये हिट फिल्म अब 2026 में भी चर्चा में है. इसी का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ जल्द आ रहा है, जिसमें एक बार फिर रणवीर सिंह नजर आएंगे. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’

सलमान खान की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. चित्रांगदा सिंह के साथ बनी ये फिल्म 2020 के भारत-चीन गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

प्रभास की ‘फौजी’

हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही ‘फौजी’ में प्रभास लीड रोल में हैं. यह फिल्म अगस्त 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है. इसमें जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे.

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ भी देशभक्ति की थीम पर बनी है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी और यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें बॉबी देओल भी दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: Daldal Release Date: भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ 30 जनवरी को हो रही रिलीज, सीरियल किलर से भिड़ेगी डीसीपी रीटा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola