Coolie: रजनीकांत की कुली को मिला A सर्टिफिकेट, सेंसर बोर्ड ने इस वजह से लिया ये फैसला

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Aug 2025 7:25 AM

विज्ञापन

‘सैयारा’ के धमाकेदार रिकॉर्ड के पीछे पड़ी कुली, तसवीर- इंस्टाग्राम

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को A प्रमाणपत्र दिया है.

विज्ञापन

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड पिल्म कुली, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर से होगी. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ‘ए’ (केवल बड़ों के लिए) प्रमाणपत्र मिल गया है. यह निर्देशक लोकेश कनगराज की पहली वयस्क रेटिंग वाली फिल्म है.

कुली को मिला A सर्टिफिकेट

फिल्म के निर्माणकर्ता सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से सर्टिफिकेशन अपडेट की घोषणा की. A (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाणन का अर्थ है कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जिसे सिर्फ 18 वर्ष के ही दर्शक देख सकते हैं. जिसमें तीव्र हिंसा या आपत्तिजनक भाषा शामिल हो सकती है. यह लोकेश कनगराज की पहली फिल्म है, जिसे A प्रमाणपत्र मिला है. उनकी पिछली फिल्मों, विक्रम और लियो को U/A सर्टिफिकेट जारी किया गया था.

पहले भी रजनीकांत की फिल्मों को मिला है A रेटिंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब रजनीकांत की किसी फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. इससे पहले अभिनेता की रिलीज हुई पिछली फिल्में जैसे पुदुक्कविधाई (1982), रंगा (1982), और नान सिगप्पु मनिथन (1985) भी केवल वयस्कों के लिए ही रेटिंग प्राप्त कर चुकी थीं.

कुली के बारे में

कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स की ओर से निर्मित, कुली में नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी जैसे कई सितारे शामिल हैं. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज होगी और अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत वॉर 2 से सीधी टक्कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola