Coolie में रजनीकांत संग काम करने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Jul 2025 1:35 PM

विज्ञापन

आमिर खान की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट फोटो- इंस्टाग्राम

Coolie में रजनीकांत संग आमिर खान का दमदार कैमियो देखने को मिलने वाला है. बीते दिन उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया है. इस बीच एक्टर ने रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का पहला लुक सामने आ गया है. आमिर फिल्म में एक दमदार कैमियो रोल निभा रहे हैं, लेकिन उनके लुक और किरदार की चर्चा सोशल मीडिया पर पूरी फिल्म की तरह हो रही है. इस बीच आमिर खान ने फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने पर खुलकर बात की है.

आमिर खान: मैंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी”

‘कुली’ आमिर खान की तमिल डेब्यू फिल्म है. भले ही रोल कैमियो है, लेकिन फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका पाकर आमिर बेहद उत्साहित नजर आए.

हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया, “मुझे ये काम करने में बहुत मजा आया. मैं रजनी सर का बहुत बड़ा फैन हूं… बहुत बड़ा फैन. मेरे मन में रजनी सर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है. जब लोकेश ने बताया कि यह रजनी सर की फिल्म है और वह चाहते हैं कि मैं कैमियो करूं, तो मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं यह कर रहा हूं.'”

इस बयान से साफ है कि आमिर ने सिर्फ रजनीकांत के लिए यह रोल किया, बिना स्क्रिप्ट सुने.

कुली की दुनिया में आमिर खान बतौर ‘दहा’

आमिर का फिल्म से आया फर्स्ट लुक काफी रफ एंड टफ है. मोनोक्रोम फोटो में वे चश्मा पहने, हाथ में सिगार पकड़े नजर आ रहे हैं. यह पहली बार होगा जब आमिर इस तरह के डार्क शेड कैमियो में दिखेंगे.

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

कुली को डायरेक्ट कर रहे हैं लोकेश कनगराज, और रजनीकांत के साथ फिल्म में सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र भी नजर आएंगे. यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Metro In Dino X Reviews: अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ का चला ऐसा जादू, एक्स पर यूजर्स बोले- दिल टूटने और जुड़ाव…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola