Budget 2025: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बजट 2025 से क्या हैं उम्मीदें? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Budget 2025-2026
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे, आयकर और मनोरंजन समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों के लिए 2025-2026 के बजट योजनाओं को पढ़ेंगी. ऐसे में आइए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बजट से की जा रही अपेक्षाओं पर एक नजर डालते हैं.
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, 2025 को संसद में अपना लगातार आठवां बजट पेश करने जा रही हैं. वह शनिवार को स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे, आयकर और मनोरंजन समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों के लिए 2025-2026 के बजट योजनाओं को पढ़ेंगी. यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यालय का पहला बजट होगा. ऐसे में इस बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बजट से क्या-क्या अपेक्षाएं हैं इसपर एक नजर डालते हैं.
बजट 2025-2026 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मांग
मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आगामी वित्त वर्ष के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से कई अपेक्षाएं हैं. थिएटर्स में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देख एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मूवी मूवी टिकट्स पर लगने वाले टैक्स को कम करने की मांग कर रही है. दरअसल, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुसार, आज के मुकाबले कोविड महामारी के दौरान सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने वालों की संख्या बहुत कम हो गई थी. मौजूदा समय की बात की जाए तो वर्तमान में सिनेमा टिकट पर 18% जीएसटी है. ऐसे में अब इंडस्ट्री इसे कम करने की मांग कर रही है ताकि अधिक थिएटर्स में दर्शकों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ सके. इसके अलावा इंडस्ट्री मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए समर्थन की मांग कर रहा है, जिससे भारत के अनछुए क्षेत्रों में सिनेमा को अधिक सहज बनाया जा सकता है.
‘हमें नजरअंदाज किया गया है’
निर्माता और फिल्म व्यवसाय विशेषज्ञ गिरीश जौहर ने बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नजरअंदाज करने पर बात की. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में हमें नजरअंदाज किया गया है.अगर इस साल बजट में कुछ आता है, तो यह देश में सराही जा रही सॉफ्ट पावर को बड़ा बढ़ावा देगा.” जौहर ने देश में फिल्म की शूटिंग को आसान करने पर कहा, “एकल खिड़की मंजूरी (Single Window Clearance) को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि शूटिंग आसानी से हो सके.” उन्होंने कहा, “सरकार ने लाइव स्थानों पर शूटिंग के लिए सब्सिडी प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन थोड़ी सक्रियता और थोड़ी और रियायत निश्चित रूप से इसमें इजाफा करेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










