ePaper

Budget 2025 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग? यहां मिलेंगे सभी अपडेट

Updated at : 01 Feb 2025 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2025 Live Streaming Telecast

Budget 2025 Live Streaming Telecast

Budget 2025 Live Streaming Telecast: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेंगी, जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा. आप बजट भाषण का लाइव प्रसारण कितने बजे से और कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ

विज्ञापन

Budget 2025 Live Streaming When Where & How To Watch: 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा. इस बजट में GDP ग्रोथ, आयकर में छूट, सस्ते फोन, टीवी, कार और विभिन्न उद्योगों के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद जतायी जा रही है. इस बार का बजट खास होगा, क्योंकि इसमें आम लोगों के लिए कितनी राहत मिलेगी, यह देखना अहम होगा.

बजट भाषण 1 फरवरी, शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा. इस बार बजट का लाइव प्रसारण घर बैठे टीवी, फोन, लैपटॉप, या टैबलेट के माध्यम से आसानी से देखा जा सकेगा. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप घर पर टीवी के सामने बैठे रहें, क्योंकि लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे लोग कहीं से भी बजट देख सकते हैं और तुरंत जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Budget का लाइव प्रसारण कहां देखें?

1 फरवरी 2025 को बजट का लाइव प्रसारण आप कहीं से भी देख सकते हैं. इसका लाइव प्रसारण सरकारी वेबसाइट और न्यूज चैनल पर चलेगा. आप बजट 2025 का पूरा लाइव प्रसारण प्रभात खबर की वेबसाइट, हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स और हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं. वित्त मंत्रालय के चैनल, दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB के ट्विटर हैंडल आदि पर भी बजट का लाइव देखा जा सकता है.

मोबाइल ऐप्स पर बजट 2025 की स्ट्रीमिंग यहां मिलेगी

जियोसिनेमा (JioCinema)
एयरटेल एक्सस्ट्रीम (Airtel Xstream)
जियोटीवी (JioTV)
डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)
टाटा स्काई मोबाइल ऐप (Tata Play)
वोडाफोन आइडिया टीवी ऐप (Vodafone Idea TV App)

मोबाइल पर यहां देखें बजट की पूरी डीटेल

बजट 2025 की पूरी जानकारी अब मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी. इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा, जो 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने के बाद तुरंत सक्रिय हो जाएगा. यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तकनीकी डीटेल्स देगा, जो एंड्रॉयड और ऐपल स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगा. इससे आम लोग बजट को आसानी से समझ पाएंगे और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे. इसके अलावा, प्रभात खबर के मोबाइल ऐप पर भी बजट से जुड़ी ताजातरीन खबरें रोचक ग्राफिक्स के साथ विस्तार से पढ़ी जा सकेंगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola